अपडेटेड 21 February 2026 at 16:13 IST

NZ Vs PAK Super 8: भारत से करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, कहां देखें मैच? जानें कोलंबो की पिच रिपोर्ट

NZ Vs PAK Super 8: आज यानी 21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मुकाबला शुरू होने वाला है। पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। मैच में बारिश का साया है।

Follow :  
×

Share


NZ Vs PAK Super 8: भारत से करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा | Image: Social media

NZ Vs PAK Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में शनिवार, 21 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सुपर 8 का सफर शुरू करना चाहेगी। वहीं, 22 फरवरी को भारत अपना पहला सुपर 8 मुकाबला खेलेगा।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले कोलंबो का मौसम फैंस के लिए चिंता का कारण है। मैच से पहले और मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कोलंबो का मौसम रिपोर्ट जान लेते हैं। यह भी जान लेते हैं कि इस मैच को कहां और कब से देख सकते हैं।

प्रेमदासा स्टेडियम में मौसम का हाल

मैच से पहले कोलंबो में मौसम एक बड़ी चिंता बनी हुई है। एक्यूवेदर के अनुसार श्रीलंका के समयानुसार दोपहर 2 से 4 बजे तक बारिश होने की उम्मीद है। अगर बारिश होती है, तो टॉस से लेकर मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। हो सकता है कि बारिश की वजह से ओवर्स भी कम की जाए। अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स मिल सकता है।

प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का रिपोर्ट

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच उसी पिच पर होना है, जहां जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया था। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं होता है। गेंद पिच में फंस जाती है। इस ग्राउन्ड की बॉउन्ड्री भी बहुत बड़ी-बड़ी है। बल्लेबाज को छक्के लगाने में दिक्कत हो सकती है। पिच पर टॉस अहम रोल निभा सकता है।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कब और कहां देखें?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर 8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से देख सकते हैं। हालांकि, बारिश नहीं होती और मैच सही समय पर शुरू होता है, टॉस 6:30 होगा और लाइव एक्शन 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Super-8 Tickets: सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का रोचक मुकाबला देखना चाहते हैं? एक क्लिक में यहां से खरीदें टिकट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 16:13 IST