अपडेटेड 2 February 2026 at 21:12 IST
IND A vs USA: कौन हैं नारायण जगदीसन? जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में USA के खिलाफ ठोका ताबड़तोड़ शतक
IND A vs USA Warm-Up Match: सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वार्म अप मैच इंडिया ए बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 238 रन बनाए। इस मैच में नारायण जगदीसन ने ताबड़तोड़ 104 रन की पारी खेली।
IND A vs USA Warm-Up Match: सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वार्म अप मैच इंडिया ए बनाम यूएसए के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया।
इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इंडिया ए की तरफ से इस मैच में नारायण जगदीसन ने शानदार 104 रनों की पारी खेली। जगदीसन के अलावा, आयुष बडोनी ने भी 60 रन और तिलक वर्मा ने 38 रन की पारी खेली। इस मैच में 104 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले नारायण जगदीसन कौन हैं, आइए जानते हैं।
यूएसए के खिलाफ शानदार पारी
सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ नारायण जगदीसन ने महज 55 गेंदों में ताबड़तोड़ 104 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। जगदीसन ये रन 189 की स्ट्राइक रेट से बनाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप में 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच मैच खेला जाएगा।
कौन हैं नारायण जगदीसन?
नारायण जगदीसन दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जगदीसन अपने दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जगदीसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार पांच शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2022 में 277 रन की पारी के लिए उन्होंने कई खिलाड़ी जानते हैं। 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए जगदीसन का चयन किया गया था, जहां वे ऋषभ पंत की जगह टीम में आए थे।
CSK और KKR के लिए खेल चुके हैं
नारायण जगदीशन ने साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट के अलावा जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में जगदीशन शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 20:29 IST