अपडेटेड 2 February 2026 at 18:36 IST
T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचता है तो शहबाज सरकार का क्या होगा फैसला?
T20 World Cup: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अब सवाल उठता है कि पाकिस्तान भारत से ग्रुप मैच नहीं खेलेगा, लेकिन दोनों का आमना-सामना नॉकआउट और फाइनल में हुआ तो पाकिस्तान क्या करेगा?
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup: 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी (ICC) टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया और वो विश्व कप से ही बाहर हो गया। वहीं, अब पाकिस्तान ने नया बॉयकाट का ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मे भाग तो लेगा, लेकिन उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
पाकिस्तान के इस नासमझी भरी फैसले के बाद सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी उसकी बेवकूफी पर सवाल उठाए हैं। जी हां, पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ न खेलने की मूर्खता पर इंग्लैंड के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर फाइनल में भारत से सामना करना पड़े तो क्या करेंगे?’
पाकिस्तान के बहिष्कार पर पीटरसन ने उठाए सवाल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन कई फैसले की सार्वजनिक तौर पर आलोचना करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के इस फैसले को भी जमकर आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान के इस कदम पर सवाल उठाते हुए सवाल किया कि अगर ग्रुप मैच के अलावा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी अन्य स्टेज में खेलना पड़े तो वो क्या करेगा।
फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा तब?
केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'ग्रुप और प्ले-ऑफ के कारण यह कहना मुश्किल है कि भारत का सामना पाकिस्तान से इस विश्व कप के फाइनल में हो पाएगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान विश्व कप का फाइनल खेलने से इनकार कर देगा?' पीटरसन का यह सवाल जायज है कि पाकिस्तान क्या करेगा? पाकिस्तान को ड्रामेबाजी कर रहा है क्या वो फाइनल में करेगा। अब यह देखना है कि दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती है या नहीं।
Advertisement
PCP समाधान खोजे, वरना…-ICC
पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच न खेलने के बहिष्कार के फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 18:32 IST