अपडेटेड 3 September 2024 at 23:04 IST
MS Dhoni की पत्नी साक्षी ग्रीस में मचा रही तहलका, पहले पी सिगरेट और अब ऑफ शोल्डर में धमाकेदार पोज
टीम इंडियाके पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इन दिनों ग्रीस (Greece) में छुट्टियों का आनंद उठा रही है।
MS Dhoni Wife Sakshi Smoking: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जिनको उनके फैंस कैप्टन कूल के नाम से भी जानते हैं उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इन दिनों ग्रीस (Greece) में छुट्टियों का आनंद उठा रही है। कुछ दिनों पहले साक्षी धोनी की सिगरेट पीते हुए एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी।
इस फोटो के वायरल होने के बाद से साक्षी ने आज इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट तस्वीरें शेयर कीं। साक्षी की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। साक्षी इन तस्वीरों में ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
साक्षी धोनी की स्मोकिंग करते तस्वीर हुई थी वायरल
ग्रीस में छुट्टियां मनाने के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें फैंस की नजर साक्षी पर गई। लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि धोनी की पत्नी एक तस्वीर में सिगरेट जलाते हुए नजर आ रही हैं। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी।
तस्वीरों में साक्षी और करिश्मा ग्रीस की सुरम्य सेटिंग में एक साथ समय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी के साथ बातचीत करते दिख रही हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में वो सिगरेट जलाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस के बीच सबसे ज्यादा यही तस्वीर वायरल हो रही है।
साक्षी ने शेयर किया नया पोस्ट
आपको बता दें कि साक्षी धोनी इस तरह सिगरेट पीते हुए फोटो पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हालांकि धोनी की सोशल मीडिया पर कई बार हुक्का पीने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। धोनी ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि वे कभी-कभी हुक्का पी लेते हैं क्योंकि उन्हें हुक्का पीने का शौक है।
अब कैप्टन कूल की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है कि उनका वीकेंड काफी शानदार रहा और अब वे थकान से रिकवर होने की कोशिश कर रही हैं। साक्षी के इस पोस्ट को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सिगरेट पीते दिखीं MS Dhoni की पत्नी साक्षी की तस्वीर VIRAL, भारत से 6 हजार किमी दूर जमकर मस्ती | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 23:04 IST