अपडेटेड 8 October 2025 at 08:45 IST

MS Dhoni ने 'दुश्मन' से मिलाया हाथ, CSK का साथ छोड़ अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे? IPL 2026 से पहले बड़ा खेला!

MS Dhoni की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर फैंस हैरान हैं और ये चर्चा चलने लगी कि कहीं माही आईपीएल 2026 में एमआई के लिए तो नहीं खेलेंगे?

Follow :  
×

Share


मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखे धोनी, IPL 2026 में होगा खेला? | Image: IPL/BCCI

MS Dhoni in Mumbai Indians Jersey: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का अटूट रिश्ता है। आईपीएल के पहले संस्करण से ही माही CSK के साथ हैं। धोनी ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उसके बाद से वो सिर्फ IPL में खेलते हैं। स्टार खिलाड़ी की उम्र 44 साल हो गई है। आईपीएल के हर सीजन से पहले इस बात की चर्चा होती है कि धोनी IPL खेलेंगे या मेगा इवेंट से रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे। हालांकि, इस बार कहानी में ट्विस्ट है। चर्चा ये है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ किसी और टीम के साथ खेलने वाले हैं। आइए जानते हैं, आखिर इस अफवाह की वजह क्या है।

MS Dhoni की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर फैंस हैरान हैं और ये चर्चा चलने लगी कि कहीं माही आईपीएल 2026 में एमआई के लिए तो नहीं खेलेंगे? आइए अब सस्पेंस खत्म करते हुए आपको सच से रूबरू कराते हैं।

मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखे धोनी

ये कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के कट्टर 'दुश्मन' हैं। जब भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना होता है, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी जोरदार जंग देखने को मिलती है। अब सोचिए अगर माही उसी 'दुश्मन' से हाथ मिला लें तो क्या होगा?

क्या है पूरा सच?

एमएस धोनी की ये तस्वीर एक फुटबॉल मैच के बाद का है। फैंस इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि कहीं धोनी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए तो नहीं खेलेंगे? वहीं कुछ फैंस ने मजे लेते हुए मीम्स शेयर किया, जिसमें लिखा था- चीटिंग करता है तू। दरअसल, CSK और MI फैंस का छत्तीस का आंकड़ा है, इसलिए चेन्नई के फैंस को ये तस्वीर रास नहीं आ रही। हालांकि, ये फोटो एक फुटबॉल मैच का है और इससे आईपीएल का कुछ भी कनेक्शन नहीं है। सच सिर्फ इतना है कि माही के फैंस उन्हें मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर थोड़े हैरान हैं।

IPL 2026 में खेलेंगे धोनी?

जैसा की हमने आपसे पहले बताया कि धोनी अब 44 साल के हो गए हैं और ये सवाल उठना लाजमी है कि वो आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं? हालांकि, इसपर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब आईपीएल 2026 के लिए CSK रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी, तब ये साफ हो जाएगा कि माही अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 278 आईपीएल मैच खेले हैं। 38 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 5439 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें: LIVE मैच में हो गई लड़ाई, गुस्से में बैट लेकर सरफराज खान के भाई मुशीर को मारने दौड़े पृथ्वी शॉ, आउट होते ही क्यों बौखलाए?


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 October 2025 at 08:45 IST