LIVE मैच में हो गई लड़ाई, गुस्से में बैट लेकर सरफराज खान के भाई मुशीर को मारने दौड़े पृथ्वी शॉ, आउट होते ही क्यों बौखलाए?

Prithi Shaw: 25 वर्षीय शॉ ने शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई के खिलाफ मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़कर अपनी छाप छोड़ी। महाराष्ट्र के लिए अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत करते हुए, शॉ ने 140 गेंदों में शतक पूरा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prithi Shaw
अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ की लड़ाई! | Image: वायरल वीडियो/X

Prithi Shaw: रणजी ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इसमें अलग-अलग टीम खिलाड़ियों के साथ मैच की प्रैक्टिस कर रही है। इस अभ्यास सत्र में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर खिलाड़ी मैदान पर अपना पसीना बहा रहे हैं।

इस बीच एक मामला सामने आया है। जी हां, रणजी ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच के दौरान महाराष्ट्र टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की मुंबई के खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस हो गई है। शॉ मुंबई टीम के पूर्व खिलाड़ी भी रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लाइव मैच के दौरान पृथ्वी शॉ गुस्से में बैट लेकर सरफराज खान के भाई मुशीर खान की ओर दौड़े। यह घटना पृथ्वी शॉ के द्वारा 181 रनों की पारी खेलकर आउट होने के बाद हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुस्से में मुशीर को बल्ले से मारने की कोशिश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो पूरा नहीं है, इसमें का कुछ हिस्सा नहीं दिखा है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे में एमसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान पृथ्वी शॉ की क्रिकेटर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर के साथ बहस हो गई।

बताया गया कि 181 रन पर पृथ्वी शॉ के आउट होने पर मुशीर ने पृथ्वी को अपनी स्टाइल में विदाई दी। इस पर पृथ्वी शॉ ने गुस्से में होकर मुशीर को बल्ले से मारने की कोशिश की। विवाद को खत्म करने के लिए मैदान पर मौजूद अंपायरों ने बीच-बचाव किया। बाद में शॉ को उनके पूर्व मुंबई के साथी सिद्धेश लाड ने उन्हे रोका लेकिन दोनों के बीच तीखी बहस जारी रही।

Advertisement

कुछ देर बाद अंपायर के द्वारा दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग ले जाया गया। वहीं, पृथ्वी वापस पवेलियन की ओर लौट गए।


शॉ ने शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक

यहां बता दें कि पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए विभिन्न टीमों की अपनी-अपनी तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, 25 वर्षीय शॉ ने शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई के खिलाफ मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़कर अपनी छाप छोड़ी। महाराष्ट्र के लिए अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत करते हुए, शॉ ने 140 गेंदों में शतक पूरा किया।

Advertisement

शॉ को पिच की प्रकृति से तालमेल बिठाने में समय लगा, जबकि कुलकर्णी ने निडर होकर मुंबई को परेशान करते हुए सफलता का स्वाद चखा।

दूसरे छोर पर, कुलकर्णी ने 95 गेंदों में शतक जड़ा। कुलकर्णी ने मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को लगातार परेशान किया, जिसमें शार्दुल, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, स्पिनर तनुश कोटियन और शम्स मलानी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - IND Vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री, ये दो घातक बल्लेबाज हुए बाहर

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड