अपडेटेड 23 August 2025 at 10:31 IST

एक ही दिल है माही... MS Dhoni की कार में Indian Army के गौरव की झलक, VIDEO देख बढ़ जाएगी इज्जत

MS Dhoni: एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें CSK के कप्तान रांची में अपनी कार दौड़ाते दिख रहे हैं। आप सोचेंगे कि इसमें क्या नई बात है, क्योंकि धोनी गाड़ियों के शौकीन हैं और अक्सर कार या बाइक चलाते दिखते हैं। दिलचस्प बात ये है कि माही जो हमर कार चला रहे हैं उसका कनेक्शन भारतीय सेना से है।

Follow :  
×

Share


MS Dhoni की कार में इंडियन आर्मी के गौरव की झलक | Image: Screengrabs/X

MS Dhoni News: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनके लाखों चाहने वालों की नजर हमेशा उनपर रहती है। इस बात से तो दुनिया वाकिफ है कि माही को सेना से बहुत लगाव है। एक क्रिकेटर होने के अलावा, धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। 2011 में उन्हें इस मानद पद से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कुछ साल पहले भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ प्रशिक्षण भी लिया था।

एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें CSK के कप्तान रांची में अपनी कार दौड़ाते दिख रहे हैं। आप सोचेंगे कि इसमें क्या नई बात है, क्योंकि धोनी गाड़ियों के शौकीन हैं और अक्सर कार या बाइक चलाते दिखते हैं। दिलचस्प बात ये है कि माही जो हमर कार चला रहे हैं उसका कनेक्शन भारतीय सेना से है।

धोनी की कार में इंडियन आर्मी की झलक

हाल ही में एमएस धोनी रांची की सड़कों पर अपनी नई हमर कार चलाते दिखे। इस SUV का नंबर है- JH01 AB 7781। खास बात ये है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी नई हमर को मिलिट्री थीम में बदलाव किया है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''आप बस यह देखिए कि उन्होंने अपनी कार को कैसे मॉडिफाई किया है। मुझे एमएस धोनी से ज्यादा भारतीय सेना से प्यार करने वाला कोई और खिलाड़ी नहीं दिखता।''

हाल ही में एमएस धोनी का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा। ये क्लिप न्यूजीलैंड में हुए एक इंटरनेशनल मैच का था, जब एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर माही से मिलने मैदान पर पहुंचता है। उसके हाथ में भारतीय तिरंगा था। जैसे ही वो धोनी का पैर छूने के लिए झुके, झंडा जमीन को टच करने लगा। महेंद्र सिंह धोनी से तिरंगे का अपमान देखा नहीं गया और उन्होंने पलक झपकते ही झंडे को हाथ में उठा लिया। ये मोमेंट भले ही पुराना है, लेकिन आज भी इंस्टाग्राम पर इसके रील वायरल होते हैं।

IPL 2026 में दिखेंगे एमएस धोनी?

एमएस धोनी अब 44 साल के हो गए हैं। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि वो और कितना खेलेंगे। माही ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन आईपीएल में उनका जलवा कायम है। हालांकि, पिछले दो साल से CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि धोनी आईपीएल 2026 में फिर मैदान पर उतरते हैं या फिर मेगा इवेंट से संन्यास का ऐलान करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2025: बांग्लादेश की टीम का ऐलान, हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान, 3 साल बाद इस प्लेयर की वापसी


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 10:29 IST