अपडेटेड 24 January 2026 at 23:48 IST
IPL 2026 सीजन के लिए MS धोनी तैयार, रांची में शुरू किया प्रैक्टिस, ट्रेनिंग का वीडियो वायरल
IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने 17वें आईपीएल सीजन को खेलने के लिए अभी से ही नेट प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। सीएसके के एक्स हैंडल पर पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अभी से ही आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं।
IPL 2026: आईपीएल 2026 का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। हालांकि, आईपीएल 2026 के आगाज में अभी करीब दो महीने से अधिक का समय है। संभवत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल की तारीख का भी ऐलान हो सकता है।
आईपीएल 2026 की तारीख का ऐलान जब भी हो, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग के सबसे चहेते और स्टार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अभी से ही नेट प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। धोनी ने अपने 17वें आईपीएल सीजन की तैयारी का आगाज कर दिया है। CSK ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी ने रांची में ट्रेनिंग की शुरुआत कर दी हैं।
रांची में नेट प्रैक्टिस करते नजर आए धोनी
चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान धोनी रांची में नेट प्रैक्टिस करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो येलो पैड पहनकर बैटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। धोनी के इस वीडियो को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'देखो कौन वापस आ गया है।'
CSK ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी का एक वीडियो को सिर्फ JSCA ने ही नहीं बल्कि, CSK ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, येलो पैड्स..थाला नेशन, यह साल का वह समय है।' वहीं, फैंस कॉमेंट में लिखा ‘थाला की वापसी।’ एक अन्य यूरज ने लिखा ‘थाला के बिना आईपीएल अधूरा।’
17वें आईपीएल सीजन के लिए धोनी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2026 17 वां सीजन है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग को पांच बार चैंपियन बनाया है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) ट्रॉफी जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को एक सफल टीम बनाया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2026 at 20:53 IST