अपडेटेड 1 October 2024 at 12:52 IST
'मेरा प्यार मिटेगा नहीं...' MS Dhoni का इस खूबसूरत एक्ट्रेस से था अफेयर! सालों बाद सनसनीखेज खुलासा
MS Dhoni की लवलाइफ शादी से पहले चर्चा का विषय रही है। हाल ही में धोनी के बारे में एक पूर्व एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ( MS Dhoni ) का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। एमएस धोनी की लवलाइफ शादी से पहले चर्चा का विषय रही है। हाल ही में धोनी के बारे में एक पूर्व एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ मूवी की अदाकारा लक्ष्मी राय (Laxmi Raai) हैं। ऐसा माना जाता है कि शादी से कुछ साल पहले धोनी और लक्ष्मी के बीच अफेयर था। फिर किसी बात पर ये दोनों अलग हो गए। अब इस एक्ट्रेस ने धोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को एक दाग की तरह बताया है।
धोनी के साथ रिश्ता एक दाग की तरह: लक्ष्मी
एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने कहा कि मैं ये बात मानने लगी हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या फिर निशान की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं मिटेगा। मुझे तो ये सोचकर हैरानी होती है कि लोगों के पास अब भी इन सारी बातों पर डिस्कशन करने का टाइम है। धोनी के बाद भी मैं 3-4 रिलेशन में रही, लेकिन उसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
धोनी के साथ दो साल तक रिश्ते में रह चुकी हैं लक्ष्मी
आपको बता दें कि साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने 2005 में तमिल फिल्म कारका कसाद्रा में डेब्यू किया था। इसके कुछ साल बाद ये अफवाह सामने आई कि लक्ष्मी और धोनी रिलेशनशिप में हैं। लक्ष्मी ने खुद मीडिया के सामने आकर धोनी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
कई बार लक्ष्मी के साथ दिखें हैं धोनी
धोनी और लक्ष्मी को कई बार साथ में देखा भी जा चुका है। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। महेंद्र सिंह धोनी इस एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में भी गए थे जहां उनके जिगरी सुरेश रैना भी साथ गए थे। कहा जाता है कि धोनी का पहला प्यार प्रियंका झा नाम की लड़की से था। जिसकी एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी और लक्ष्मी का ब्रेकअप करियर च्वाइस की वजह से हुआ था। दोनों एक दूसरे से काफी अलग थे।
2010 में साक्षी से हुई धोनी की शादी
धोनी ने साल 2010 में साक्षी रावत से शादी कर ली। साक्षी धोनी की बचपन की सहेली थीं। धोनी की अब एक बेटी है जिसका नाम जिह्वा धोनी है। धोनी ने साल 2020, 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से वे सिर्फ आईपीएल खेलते दिखते हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। अब वे सीएसके से बतौर एक खिलाड़ी खेलते हैं।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 12:52 IST