अपडेटेड 8 February 2026 at 18:19 IST
'बैग पैक कर, रेडी होकर आजा', 557 दिनों के बाद अचानक 'सूर्या भाई' का आया कॉल; T20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन पर कैसा था सिराज का रिएक्शन?- VIDEO
मोहम्मद सिराज करीब डेढ़ साल बाद भारत की टी20 टीम में लौटे और आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए (USA) के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। सिराज ने बताया कैसे मैच शुरू होने से एक दिन पहले टीम में शामिल हुए।
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में देरी से शामिल होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सिराज को हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें टी20 में यह मौका करीब 557 दिनों बाद मिला।
करीब डेढ़ साल बाद भारत की टी20 टीम में वापसी करते ही यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने यूएसए के खिलाफ महज 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के बाद उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और फिर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद सिराज ने बताया कैसे 24 घंटे के अंदर सब कुछ अचानक से बदल गया और वो कैसे टीम का हिस्सा बन गए।
सूर्यकुमार की कॉल को मजाक समझ बैठे सिराज
यूएसए के खिलाफ मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहम्मद सिराज ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'सूर्या भाई ने कॉल किया और बोला 'बैग पैक कर, रेडी होकर आजा।' इसके बाद मैंने (सिराज) कहा- सूर्य भाई क्या मजाक कर रहे हो, उसके बाद फिर सूर्या ने कहा 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।' आगे सिराज ने बताया कि सूर्या भाई के फोन रखते ही सिलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा का कॉल आया, जिसके बाद अचानक से टीम में शामिल होने का मौका मिला।
ऊपर वाले का लिखा बदल नहीं सकते-मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज ने 30 जुलाई 2024 को आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक दिन पहले हर्षित राणा टीम से बाहर जाते हैं और मैच से पहले जसप्रीत बुमराह बीमार होते हैं और सिराज सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल हो जाते हैं। इस सभी घटना को लेकर सिराज ने ऊपर वाले का शुक्रिया बोलते हुए कहते कहा कि 'भगवान ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता।'
USA के खिलाफ 3 विकेट चटकाए
30 जुलाई 2024 को आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री करते ही सिराज ने शानदार गेंदबाजी का नजारा प्रस्तुत किया। यूएसए के खिलाफ सिराज ने 4 ओवर में महज 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत का अगला मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 18:19 IST