अपडेटेड 8 February 2026 at 17:33 IST
T20 World Cup: 'श्रीलंका में तो वैसे भी उन्हें...', पाकिस्तान के बॉयकॉट पर सौरव गांगुली का रिएक्शन VIRAL; जानिए क्या कहा
T20 World Cup: फरवरी 7 से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीत भी लिया है। पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान-भारत के मैच को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच शेड्यूल था, मगर पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार किया है।
यह निर्णय पाकिस्तान सरकार द्वारा लिया गया है, जो बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। पाकिस्तान के इस फैसले को कई विदेशी खिलाड़ियों ने मूर्ख कदम बताया है। वहीं, अब इस फैसले पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा 'वे वैसे भी श्रीलंका में खेल रहे हैं।'
सौरभ गांगुली ने क्या कहा?
आईसीसी (ICC) मेंस टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'विश्व कप से बाहर क्यों होना? वे वैसे भी श्रीलंका में खेल रहे हैं। पाकिस्तान के इस तरह से बाहर होने पर मुझे आश्चर्य हो रहा है। विश्व कप में हर अंक महत्वपूर्ण होता है।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से 'ना' नहीं कहा-सूर्यकुमार यादव
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था ' हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से 'ना' नहीं कहा, उन्होंने 'ना' कहा है। ICC ने मैच शेड्यूल किया है और हम खेलने के लिए तैयार हैं। हमारी टिकटें बुक हो गई हैं और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं।'
Advertisement
ICC ने पीसीबी को सख्त चेतावनी दी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 17:30 IST