अपडेटेड 17 November 2025 at 18:14 IST

IND vs SA: 'इस तरह की पिच तैयार करेंगे तो टेस्ट चैंपियन के खिलाफ हार...', भारत की शिकस्त पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया तंज

India vs South Africa 1st Test: दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से हराया था। इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम तंज करते हुए लिखा 'आप ये हार डिजर्व करते थे।

Follow :  
×

Share


भारत की शिकस्त पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया तंज | Image: x

India vs South Africa 1st Test: 14 नवम्बर को कोलकाता के इडर्न गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा था। 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। जी हां, दक्षिण अफ्रीका ने 2010 के बाद से 15 सालों में भारतीय धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की।

कोलकाता मैच में 124 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 93 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हार के बाद से हर तरफ से टीम इंडिया से लेकर पिच मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगे। मैच में मिली हार और खराब पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारतीय टीम और पिच को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'आप हार डिजर्व करते थे'।

'आप हार डिसर्व करते थे'-माइकल वॉन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारतीय टीम 124 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम कुल 93 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। ऐसे में कोलकाता पिच के ऊपर कटाक्ष करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अगर आप ऐसा पिच तैयार करते हैं, तो विश्व चॅम्पियन से हार का सामना करना, आप डिसर्व करते हैं।’

3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच में भारत के तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद बुमराह और सिराज भी शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, राहुल 1 रन, पंत 2 रन और जडेजा सिर्फ 18 रन भी बना पाए थे।

शुभमन गिल बाहर हो गए थे

गौरतलब है कि भारतीय टीम कप्तान शुभमन गिल के बिना ही मैदान पर उतरी थी। गिल के गर्दन में लगी चोट के कारण वो पहले ही इनिंग से बाहर हो गए और दूसरे इनिंग में भी वो नहीं खेल पाए। हालांकि, प्रेस कोन्फ़्रेंस में हेड कोच पिच का बचाव करते हुए दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में करारी हार के बाद, कोच गौतम गंभीर का आया बयान, कहा- खिलाड़ियों का दोष...

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 November 2025 at 18:14 IST