अपडेटेड 14 March 2026 at 21:09 IST

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी में ब्लैक कुर्ता सेट पहनकर पहुंचे चहल; बारात में तिलक वर्मा, रिंकू संग थिरके

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने के लिए मिला। कुलदीप की आज 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी है।

Follow :  
×

Share


Yuzvendra Chahal at Kuldeep Yadav Wedding | Image: instagram, IANS

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने के लिए मिला। कुलदीप की आज 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी है। अब उनकी बारात से कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

कुलदीप यादव की शादी की बारात में तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और टी. दिलीप जैसे क्रिकेटर्स को जमकर डांस करते देखा जा सकता है। 

कुलदीप यादव की बारात में थिरके चहल-रिंकू सिंह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी समारोह की रौनक देखी जा सकती है। क्रिकेटर की बारात में मेहमानों ने जमकर डांस किया। उनके खेल जगत के यारों ने भी खूब मस्ती की। 

कुलदीप यादव की शादी में चहल का आउटफिट

युजवेंद्र चहल लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वेडिंग से अपनी एक वीडियो क्लिप शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। अपने जिगरी यार कुलदीप यादव की शादी के लिए स्पिनर ने ब्लैक कलर का कुर्ता सेट पहना है जिसके ऊपर मैचिंग की जैकेट भी है। उनके पूरे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पर सीक्विन का वर्क हो रखा है। चहल ने अपनी क्लिप शेयर करते हुए बताया कि उनका ये आउटफिट रबानी एंड राखा ब्रांड का है।

चहल ने पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो दूल्हे राजा कुलदीप यादव को हल्दी लगाते दिख रहे हैं। इस रस्म के लिए जहां चहल ने मरुन रंग का कुर्ता पहना है, तो वहीं दूल्हे राजा कुलदीप यादव लाइट पिंक कुर्ता और सफेद पायजामा में छा रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा- मेरे यार की शादी है। 

ये भी पढ़ेंः 'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे...', सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, कहा- 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 21:09 IST