अपडेटेड 17 February 2026 at 21:56 IST
IND vs PAK T20 World Cup: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला? समझिए पूरा समीकरण, सौरभ गांगुली ने क्या कहा
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी मात दी है। पाकिस्तान को हराने के बाद भी भारतीय फैंस का दिल भरा नहीं है। कई फैंस के मन में यह सवाल है कि दोबारा इस वर्ल्ड कप में कब भिड़ेंगे।
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले हुए हैं। इन 9 मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 बात पटखनी दी है, तो पाकिस्तान सिर्फ एक बार विजयी रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के बीच इस कदर उत्साह रहता है कि उसे शब्दों में लिखना आसान नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर फिर से साबित कर दिया है कि पाकिस्तान भारत के आगे कुछ नहीं है। इस मैच को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा गया। अब फैंस के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत-पाकिस्तान की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा खेलने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा दोनों का सामना-सामना हो सकता है या नहीं।
पाकिस्तान को सुपर-8 में करना होगा क्वालीफाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग मैच के बाद दोबारा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं, इससे पहले इस बात पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई करती है कि नहीं। पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया से हार जाता है, तो फिर पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो सकता है। अगर जीतता है, तो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगा।
क्या सुपर-8 में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?
पाकिस्तान के सुपर-8 में क्वालीफाई करने के बाद अब यह सवाल उठता है कि क्या सुपर-8 में भारत-पाकिस्तान का सामना-सामना होगा? तो इसका जवाब है-नहीं होगा। सुपर-8 में भारत दूसरे ग्रुप में जबकि पाकिस्तान ग्रुप Y में है। सुपर 8 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे में होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है, तो उसका मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका से होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
सुपर-8 में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला फैंस को देखने को नहीं मिले, लेकिन दोनों टीमें अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो जाती है, तो दोनों सेमीफाइनल में आपस में भिड़ सकते हैं। अगर भारत ग्रुप 1 से टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में जगह बनाता है, तो फिर दोनों का सामना हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबला 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 21:50 IST