अपडेटेड 12 March 2026 at 16:20 IST
T20 वर्ल्ड कप के बाद जितेश शर्मा का छलका दर्द, एक तो पिता का निधन ऊपर से लगा ये झटका, जानिए क्या कहा? VIDEO
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जगह नहीं मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके पिता का निधन हो गया था, ऐसे में अब उनका दर्द छलका है।
टी20 वर्ल्ड कप में जब विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा को जगह नहीं मिली, तो उन्हें बड़ा झटका लगा था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उनके पिता का निधन हो गया था। अब उन्होंने कहा टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने की वजह से उन्हें पिता के साथ आखिरी दिनों में साथ रहने का मौका मिला।
जितेश शर्मा को पूरी उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप में उनका सिलेक्शन होगा, लेकिन ईशान किशन को टीम में शामिल करने का फैसला किया था। एक मीडिया संस्था से बात करते हुए जितेश ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने की खबर मिली तो वह निराश हुए थे, लेकिन बाद में उनकों एहसास हुआ कि उस समय पिता के साथ रहना उनका सबसे अधिक जरूरी था।
टीम में न होने से दुख हुआ-जितेश शर्मा
जितेश शर्मा ने कहा कि 'मैं भी एक इंसान हूँ, इसलिए शुरुआत में मुझे दुख हुआ। लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया और वो दौर बीत गया। मेरे पिता बीमार पड़ गए और 1 फरवरी को उनका निधन हो गया। मैं सात दिन उनके साथ रहा। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे पिता को विश्व कप से ज़्यादा मेरी ज़रूरत थी।'
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से काफी खुश
जितेश शर्मा ने आगे कहा 'मुझे कोई पछतावा नहीं है और मैं ईश्वर का आभारी हूँ कि मैं उनके अंतिम दिनों में उनके साथ रह सका और उनकी देखभाल कर सका। मैंने विश्व कप घर से देखा, जो खेलने से बिल्कुल अलग और ज़्यादा तनावपूर्ण अनुभव था। मैं लड़कों के लिए बहुत खुश हूँ। उन्होंने एशिया कप के बाद से कोच, कप्तान और टीम के सपने को साकार किया।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 16:20 IST