धोनी की मौजूदगी में झारखंड T20 लीग का आगाज, पहले मैच में टकराएंगे विराट और राजदीप
Jharkhand T20 League: झारखंड टी20 लीग का पहला रोमांचक मैच 10 जून खेला जाएगा। वहीं, पूरा लीग 23 जून तक रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read
Jharkhand T20 League: झारखंड टी20 लीग का पहला रोमांचक मैच 10 जून को खेला जाएगा। वहीं, पूरा लीग 23 जून तक रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। पहला मुकाबला विराट सिंह की अगुवाई वाली छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम राजदीप सिंह की रांची टाइटन्स टीम के बीच खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक विज्ञप्ति का हलवा देते हुए कहा पहले मैच के बाद झारखंड टी20 लीग का उद्घाटन समारोह होगा , जिसमें झारखंड के गौरव एमएस धोनी भी शामिल होंगे, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित क्रिकेटरों में से एक हैं।
दिन का दूसरा मैच कोयलांचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा, जिनकी कप्तानी क्रमशः उत्कर्ष सिंह और कुमार देवब्रत कर रहे हैं। दूसरा लीग मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा।
झारखंड टी20 लीग में 27 मुकाबले खेले जाएंगे
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने एवी24 स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले जाने वाले सत्ताईस मैचों का अंतिम कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं।
6 फ्रेंचाइजी खेलेंगी
झारखंड टी20 लीग के उद्घाटन सत्र में छह फ्रेंचाइजी यानी रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलाांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस लीग को झारखंड क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
झारखंड टी20 लीग का शेड्यूल
10 जून 2026
छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटन्स - दोपहर 12:00 बजे, कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - रात 8:00 बजे
11 जून 2026
छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम धनबाद डायमंड्स - दोपहर 1:00 बजे, रांची टाइटंस बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - शाम 6:30 बजे
12 जून 2026
छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स - दोपहर 1:00 बजे, धनबाद डायमंड्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - शाम 6:30 बजे
13 जून 2026
रांची टाइटन्स बनाम कोयलाांचल सुपर किंग्स - दोपहर 1:00 बजे, छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - शाम 6:30 बजे
14 जून 2026
रांची टाइटन्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - दोपहर 1:00 बजे, धनबाद डायमंड्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स - शाम 6:30 बजे
15 जून 2026
रांची टाइटंस बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - दोपहर 1:00 बजे छोटा, नागपुर रॉयल्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - शाम 6:30 बजे
16 जून 2026
कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - दोपहर 1:00 बजे, रांची टाइटंस बनाम धनबाद डायमंड्स - शाम 6:30 बजे
17 जून 2026
जमशेदपुर स्टीलर्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - दोपहर 1:00 बजे, छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स - शाम 6:30 बजे
18 जून 2026
धनबाद डायमंड्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - दोपहर 1:00 बजे, रांची टाइटन्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - शाम 6:30 बजे
19 जून 2026
धनबाद डायमंड्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स - दोपहर 1:00 बजे, छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - शाम 6:30 बजे
20 जून 2026
धनबाद डायमंड्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - दोपहर 1:00 बजे, रांची टाइटन्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स - शाम 6:30 बजे
21 जून 2026
छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स - दोपहर 1:00 बजे, धनबाद डायमंड्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स - शाम 6:30 बजे
सेमीफाइनल - 22 जून 2026
- टीम 1 बनाम टीम 4 - दोपहर 1:00 बजे
- टीम 2 बनाम टीम 3 - शाम 6:30 बजे
फाइनल मैच - 23 जून 2026
पहले सेमीफाइनल के विजेता बनाम दूसरे सेमीफाइनल के विजेता - शाम 7:30 बजे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 23:43 IST