IND A vs SL A: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 रन से हराया, अरशद खान ने बरपाय कहर, गायकवाड़ भी चमके

IND A vs SL A: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने 8 रन से जीत लिया है। इस मैच में पहले गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा, उसके बाद अरशद खान ने गेंद से जमकर कहर बरपाया।

IND A vs SL A Match result
IND A vs SL A: अरशद-गायकवाड़ का धमाका, भारत 8 रन से जीता | Image: Social Media

IND A vs SL A: मंगलवार, 9 जून को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इडिया ने 8 रन से जीत लिया है। इस रोमांचक मुकाबले में अरशद खान ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। उन्होंने लास्ट के चार गेंदों में 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, दूसरा विकेट रन आउट के रूप में मिला।

इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के 277 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 48.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 269 रन ही बना पाई। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 101 रन की पारी खेली। वहीं, अंत में श्रीलंका के बल्लेबाज अरशद खान के आगे सरेंडर कर दिया।

अरशद खान ने बरपाय कहर

टीम इंडिया को जीत दिलाने में अरशद खान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अंत में 4 गेंदों में 2 विकेट लेकर भारत को 8 रन से जीत दिलाई। हालांकि, दूसरा विकेट रन आउट के रूप में मिला। दरअसल, श्रीलंका को एक समय में 12 गेंदों में 10 रन चाहिए थे और श्रीलंका के पास 3 विकेट थी। इसके बाद अरशद ने 4 गेंदों में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से जीत दिला दी।

ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा चमके

इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों का समाना करते हुए 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए।

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड