'ईशान से वैभव तक...', बिहार के क्रिकेट वीरों के मुरीद हुए उद्योगपति अनिल अग्रवाल, बयां की दिल की बात, CM सम्राट ने क्या दिया जवाब?

बिहार की राजधानी पटना के ईशान किशन से लेकर समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के साकिब हुसैन तक, बिहार के इन क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने दम पर दुनिया का ध्यान खींचा है। इस बीच दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने इन खिलाड़ियों की जमकर तारीख की है।

Follow :  
×

Share


बिहार के 'क्रिकेट वीरों' पर फिदा हुए वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल-सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा? | Image: Social media

बिहार की धरती पर से एक बेहतरीन क्रिकेटर पैदा हुए और उन्होंने हर बार देश का नाम रोशन किया, लेकिन बिहार को आज भी बड़े स्तर पर पहचान नहीं मिल पाई है। पटना के ईशान किशन से लेकर समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के साकिब हुसैन तक, इन बिहारी खियालड़ियों ने अपने दम पर क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।

इस बीच बिहार की धरती पर ही जन्मे दिग्गज उद्योगपति और वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल ने बिहार के क्रिकेट और यहां के युवाओं को खुलकर समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा 'क्या आपको नहीं लगता चेन्नई सुपर किंग, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।'

बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए-अनिल अग्रवाल

वेदांता के मालिक और अरबपति अनिल अग्रवाल ने एक्स पर लिखा 'क्या आपको नहीं लगता चेन्नई सुपर किंग, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे डबल सेंचुरी लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।'

बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी

अनिल अग्रवाल ने एक्स में आगे लिखा 'मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्व स्तर इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोट बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।

और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से बिना शर्त समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक ईमोशन है और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे।

अनिल अग्रवाल एक्स पोस्ट पर सीएम सम्राट ने क्या कहा?

अनिल अग्रवाल एक्स पोस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा 'आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूँ। बिहार के क्रिकेट "इमोशन" के लिए सरकार स्पष्ट "विजन" के साथ "मिशन" मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची और लाला को माल...', हरभजन सिंह ने खोली AAP की पोल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 21:01 IST