IPL 2026 में अभी किस खिलाड़ी के पास ऑरेंज और पर्पल कैप? जानें सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम
IPL 2026: आईपीएल का आगाज धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। अब तक खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड टूटे हैं, तो कई रिकॉर्ड बने भी हैं। आईपीएल में रिकॉर्ड की बात होती है, तो पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की बात जरूर होती है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी के पास अभी पर्पल और ऑरेंज कैप हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और अभी तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस लीग के शुरुआत में ही फैंस को धमाकेदार क्रिकेट देखने को मिला था, जहां मुंबई ने रिकॉर्ड चेज किया। लीग के पहले ही मैच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने खूब धमाल मचाया।
आईपीएल में जब कोई बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसके सर पर्पल कैप होती है, तो वहीं कोई गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेता है, तो उसके सर पर ऑरेंज कैप होता है। अभी तक हुए चार मुकाबले के बाद पर्पल कैप फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी के पास है, जबकि ऑरेंज कैप पर मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकेलटन का कब्जा है। हालांकि, जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे नाम बदलते जाएंगे। आइए टॉप 3 खिलाड़ियों के नाम जानते हैं, जो पर्पल और ऑरेंज की रेस में सबसे आगे हैं।
IPL 2026 में अभी किसके पास है ऑरेंज कैप?
आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाते हैं। चार मैचों के बाद यह बात करें कि अभी किस के पास ऑरेंज कैप हैं, तो लिस्ट में सबसे पहले मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकेलटन टॉप पर हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ शानदार पारी खेली थी।
- रयान रिकेलटन (MI) - 81 रन
- ईशान किशन (SRH) - 80 रन
- रोहित शर्मा (MI) - 78 रन
IPL 2026 में 2026 में अभी किसके पास है पर्पल कैप?
आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। चार मैचों के बाद इस लिस्ट में सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी हैं। जैकब डफी ने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे।
- जैकब डफी (RCB) - 3 विकेट
- प्रसिद्ध कृष्णा (GT) - 3 विकेट
- विजयकुमार वैशाख (PBKS) - 3 विकेट
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 20:02 IST