IPL 2026: यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे KL राहुल? जानिए आईपीएल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है। इस बीच CSK के खिलाफ महज 15 गेंदों में तबातोड़ अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया। ऐसे में आइए जान लेते हैं टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाई है।

Follow : Google News Icon  
fastest fifty in ipl
आईपीएल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन | Image: Social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है। आईपीएल में अभी तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के बीच लखनऊ में पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में क्या आज KL राहुल यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

आपको बता दें कि आईपीएल के तीसरे मुकाबले में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ महज 15 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर दिखा दिया कि वो बहुत जल्द अपने साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। जब भी आईपीएल का आगाज होता है, तो कई रिकॉर्ड बनते हैं, तो कई रिकॉर्ड टूटते भी है। आइए आईपीएल के इतिहास के अब तक के सबसे तेज टॉप-5 अर्धशतक जड़ने वाले बैटर्स का नाम जानते हैं।

यशस्वी जायसवाल

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है। यशस्वी ने 11 मई 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। इस मैच में उन्होंने 98 रनों की पारी खेली थी।

केएल राहुल

आईपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे तेज अर्धशतक टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल के नाम है, जो आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। केएल राहुल 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी।

Advertisement

पैट कमिंस

सबसे तेज अर्धशतक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर औसट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस का नाम नाम है। पैट कमिंस ने 6 अप्रैल 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था।

रोमारियो शेफर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड का नाम आता है। रोमारियो शेफर्ड ने 3 मई 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी।

Advertisement

यूसुफ पठान

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर यूसुफ पठान मौजूद हैं। यूसुफ पठान ने 24 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रिंकू सिंह से शेन वॉटसन तक... गिफ्ट के लालच में सब फंस गए, देखते ही मुंह से निकल गई चीख. VIDEO हुआ VIRAL
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड