अपडेटेड 9 November 2024 at 07:30 IST

साउथ अफ्रीका में भारत के राष्ट्रगान का अपमान? शुरू होते ही रुका, फिर खिलाड़ियों ने जो किया मचा बवाल

India vs South Africa 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए टी20 मैच से पहले तकनीकी गड़बड़ी के चलते दो बार भारत का राष्ट्रगान रुका।

Follow :  
×

Share


डरबन टी20 मैच से पहले रुका भारत का राष्ट्रगान | Image: X

Indian National Anthem Controversy IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को डरबन में पहला टी20 मैच खेला गया। संजू सैमसन के धमाकेदार शतक और फिर स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मेजबान को 61 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस बीच भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे भारतीय फैंस भड़क गए।

डरबन में हुए मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आए और राष्ट्रगान बजा। ये एक ऐसा पल होता है जब स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी पर मुकाबला देख रहे फैंस इमोशनल हो जाते हैं। कई बार आपने ये भी देखा होगा कि खिलाड़ी नेशनल एंथम के दौरान रोने भी लगते हैं। हालांकि, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच से पहले ऐसा कुछ हुआ जिससे सभी हैरान हैं।

दो बार रुका भारत का राष्ट्रगान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए टी20 मैच से पहले तकनीकी गड़बड़ी के चलते दो बार भारत का राष्ट्रगान रुका। इस अजीब घटना के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी हैरान तो हुए लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा किया जो भारतीय फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण दो बार भारत का नेशनल एंथम रुका। जब ये हुआ उस समय कैमरे का फोकस स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल पर गया जो किसी बात पर हंसते और ताली बजाते दिखे। ये क्लिप देख फैंस का गुस्सा फूटा और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की क्लास लगा दी।

बता दें कि डरबन में हुए टी20 मैच से पहले दो बार भारत का राष्ट्रगान बजा। जब पहली बार नेशनल एंथम बज रहा था तो साउन्ड सिस्टम में कुछ गड़बड़ी आ गई जिसके चलते ये रुक गया। इसके बाद दोबारा एंथम बजा और वीडियो में भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रगान गाते दिखे।

संजू सैमसन ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए पहले टी20 में टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो T20 इंटरनेशनल में दो लगातार सेंचुरी जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में शतक जड़ा था। संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जड़े।

इसे भी पढ़ें: IND vs SA: डरबन में आया संजू सैमसन नाम का तूफान, धमाकेदार शतक जड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 07:30 IST