अपडेटेड 8 November 2024 at 23:05 IST

IND vs SA: डरबन में आया संजू सैमसन नाम का तूफान, धमाकेदार शतक जड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sanju Samson Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन ने गर्दा उड़ाते हुए दमदार शतक जड़ा।

Follow : Google News Icon  
Sanju Samson
Sanju Samson | Image: BCCI

Sanju Samson Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन ने गर्दा उड़ाते हुए दमदार शतक जड़ा। सैमसन के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बना पाई।

संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। ओपनिंग के साथ ही संजू सैमसन ने चौके-छक्के की बरसात करनी शुरु कर दी। शतक जड़ने के साथ ही संजू सैमसन ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए जो आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज नहीं हुआ।

संजू सैमसन ने जड़े बैक टू बैक शतक

संजू सैमसन ने पहले 27 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया उसके बाद से उन्होंने अपना धमाकेदार अंदाज कायम रखते हुए 47 गेंदों पर शतक पूरा किया। संजू इस मुकाबले में 50 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शतक जड़ने के साथ ही संजू सैमसन ने टी20आइ फॉर्मेट में लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में शतकीय पारी खेली थी।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें संजू सैमसन

आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू की शतकीय पारी ने उन्हें पहला भारतीय बल्लेबाज बना दिया जिसने टी20 क्रिकेट में दो लगातार शतक जड़े। ऐसा करने वाले वे विश्व के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बनें। संजू सैमसन से पहले साउथ अफ्रीका के राइली रूसो ने साल 2022 में ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ने साल 2023 में टी20 शतक में लगातार शतक जड़ा था। उसके बाद से संजू सैमसन ने ये कारनामा 2024 में दोहराया।

Advertisement
Image
Image

संजू सैमसन ने की रोहित शर्मा की बराबरी

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान 7 चौके और 10 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। रोहित शर्मा ने भी टी20 मुकाबले में 10 छक्के जड़े थे और अब संजू सैमसन ने भी ये कारनामा दोहराया है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 203 रनों का टारगेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का टारगेट रखा। इस दौरान टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 107, सूर्यकुमार यादव ने 21 और तिलक वर्मा ने 33 रनों की पारी केली। बाकी खिलाड़ी कुछ कास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी,संजू-अभिषेक पर नजर, देखें प्लेइंग XI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 November 2024 at 23:05 IST