अपडेटेड 26 December 2024 at 23:47 IST
Manmohan Singh Demise: युवराज से हरभजन तक, इन क्रिकेटरों ने पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। नेता और मंत्रियों के अलावा भारतीय क्रिकेटरों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
Manmohan Singh Demise: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके निधन से स्तब्ध है। डॉ. मनमोहन (Dr. Manmohan Singh) को गुरुवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।
देश के महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद हर क्षेत्र के लोग दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत विभिन्न बड़ी हस्तियों ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। वहीं इश खबर से खेल जगत में भी मातम पसर गया है। युवराज सिंह (Yuvraj Singh), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और कई क्रिकेटर्स ने पूर्व PM के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हरभजन ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हरभजन ने अपने पोस्ट में लिखा-
पूर्व प्रधानमंत्री, एक संपूर्ण सज्जन व्यक्ति और एक दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से दुखी हूं। संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्यों से निपटने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास उन्हें वाकई खास बनाता था। राष्ट्र डॉ. साहब को उनके योगदान के लिए सदैव याद रखेगा। उनके परिवार और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सतनाम वाहेगुरु।
वहीं 2011 वर्ल्ड कप में भारत के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' युवराज सिंह ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।
युवराज के वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 26 December 2024 at 23:44 IST