Vinod Kambli के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, पैरों पर खड़े हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर; इमोशनल कर देगा VIDEO

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन क दोस्त विनोद कांबली के चाहने वालों के लिए खुशखबरी आई है। कांबली अपने पैरों पर खड़े हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vinod Kambli
Vinod Kambli | Image: PTI

Vinod Kambli Health Update: पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के चाहने वालों के लिए खुशखबरी आई है। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद अस्पताल लाए गए विनोद कांबली की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और वो फिर से पैरों पर खड़े हुए हैं। 

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है, जो आपको इमोशनल कर देगा। 

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इलाज के लिए मुंबई के ठाणे में एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। मंगलवार को उन्हें बुखार हो गया था, जिसके चलते उनका MRI स्कैन टाल दिया गया था, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। इस बीच गुरुवार को अस्तपाल से उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांबली अपने पैरों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि उनके यूरिन बैग लगा हुआ था। ये वीडियो देख कांबली के चाहने वालों को काफी राहत मिली है, क्योंकि कांबली को लेकर हर कोई टेंशन में था। 

यूरिन पार्ट में संक्रमण 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर पूर्व भारतीय बल्लेबाज का MRI करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें बुखार होने के कारण इस तरह की चिकित्सा प्रक्रिया पर फैसला बाद में लिया जाएगा। डॉ. ने कहा कि पहले की गई कई चिकित्सीय जांचों में मस्तिष्क में थक्के का पता चलने के बाद MRI प्रक्रिया जरूरी हो गई है। जिस अस्पताल में विनोद कांबली का इलाज चल रहा, वहां के डॉ. विवेक त्रिवेदी ने पिछले दिनों एक बयान में बताया था कि कांबली के मूत्र मार्ग में संक्रमण है, जिसका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत में सुधार है। 

कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?

Advertisement

डॉक्टरों के मुताबिक कांबली को एक या दो दिन के अंदर ICU से बाहर निकाले जाने और लगभग 4 दिनों के बाद छुट्टी दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर की हालत कुछ दिन पहले गंभीर हो गई थी, जब उनका मूत्र मार्ग काफी संक्रमित था, लेकिन इसमें अब काफी सुधार है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कुछ और दिन घर पर रहने से उनकी स्थिति जटिल हो सकती थी, उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके ब्लडप्रेशर में भी उतार-चढ़ाव हो रहा था।

कांबली का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाए हैं। कांबली ने स्कूल स्तर पर तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक 664 रन की अटूट साझेदारी की थी। 

ये भी पढ़ें- SA v PAK: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी बवाल, गाली गलौज तक पहुंची बात; VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड