धरती के स्वर्ग पहुंचे क्रिकेट के भगवान, सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग यूं बिताया कश्मीर में समय

भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। सचिन और उनकी फैमिली ने चहां बैट बनाने वाली एक फैक्ट्री का दौरा किया है।

परिवार के साथ कश्मीर दौरे पर पहुंचे सचिन तेंदुलकर | Image: PTI

Indian cricket legend Sachin Tendulkar arrives on Kashmir tour with family: क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में बेशुमार नाम कमाने वाले भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस समय मुंबई से हजारों मील दूर पहुंचे हैं। दरअसल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन इस वक्त धरती के स्वर्ग का माने जाने वाले कश्मीर (Kashmir) में हैं। 

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन (Sachin) अपने परिवार के साथ कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यहां पहुंचते ही सबसे पहले ऐसा काम किया, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल सचिन अपने परिवार के साथ शनिवार, 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के संगम क्षेत्र में क्रिकेट बैच बनाने वाली इकाई का दौरा किया। सचिन और उनके परिवार को यहां देखर इसके मालिक और कारिगर खुशी से हैरान रह गए। 

तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटी सारा के साथ श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर चारसू में एक बैट बनाने वाली इकाई में पहुंचे और वहां काम करने वाले श्रमिकों से बातचीत की। इस यूनिट के मालिक मोहम्मद शाहीन पार्रे ने फोन पर पीटीआई से कहा-

हम बल्ला बनाने के काम में व्यस्त थे तभी एक कार हमारे गेट के सामने आकर रुकी। हमने देखा कि इसमें से सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार निकला। हमें उन्हें बहुत खुशी हुई। तेंदुलकर ने कश्मीरी लकड़ी (विलो) से बने बल्लों की क्वालिटी चेक की। उन्होंने कुछ बल्लों को जांचने के लिए स्ट्रोक लगाए और वो काफी खुश थे। तेंदुलकर ने कहा कि वो कश्मीरी ‘विलो’ और इंग्लिश ‘विलो’ के बल्लों की तुलना करने के लिए आए थे। 

यूनिट के मालिक ने सचिन से मांगा सपोर्ट 

बैट बनाने वाली यूनिट के मालिक मोहम्मद शाहीन पार्रे ने कहा कि उन्होंने सचिन से अनुरोध किया कि वो स्थानीय बल्लों का सपोर्ट करें और उन्होंने ऐसा करने का वादा भी किया। बता दें कि तेंदुलकर ने करीब एक घंटा वहां बिताया और अपने फैंस से बात भी की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भी सचिन के साथ फोटो खिंचवाए। 

ये भी पढ़ें- भारत की बढ़ी टेंशन, फैंस हैरान...'शतकवीर' यशस्वी जायसवाल ने अचानक क्यों छोड़ा मैदान?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 18:35 IST