भारत की बढ़ी टेंशन, फैंस हैरान...'शतकवीर' यशस्वी जायसवाल ने अचानक क्यों छोड़ा मैदान?

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने के बाद अचानक मैदान छोड़कर चले गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yashasvi Jaiswal retired hurt after back spasm
कमर में दर्द के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए यशस्वी जायसवाल | Image: BCCI

Yashasvi Jaiswal suddenly left the field after scoring a century, which has put India in trouble: इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच (3rd Test Match) में अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शतक जड़ने के बाद अचानक मैदान छोड़कर चले गए हैं, जिससे भारत की टेंशन तो बढ़ी है, वहीं फैंस काफी हैरान हैं।

जायसवाल (Jaiswal) अचानक ऐसे पवेलियन क्यों लौटे हैं? हर कोई जवाब जानना चाहता है तो आपको बता दें जायसवाल (Jaiswal) रिटायर्ड हर्ट होकर वापस गए हैं। वो काफी देर से कमर में दर्द महसूस कर रहे थे। बावजूद इसके उन्होंने कई गेंदें खेलीं, लेकिन अंत में दर्द बर्दाश्त न होने के चलते उन्हें बाहर जाना पड़ा। 

रोहित ने बैटिंग कोच से की बात 

बता दें कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाव-भाव देखकर ड्रेसिंग रूम (Dressing Room) में बैठे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी चिंतित हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने यशस्वी को लेकर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) से बात की। कई बार फिजियो को मैदान पर जाना पड़ा, लेकिन अंत में यशस्वी को वापस बुलाने का फैसला लिया गया। 22 वर्षीय जायसवाल शतक बनाने के बाद पवेलियन लौटे हैं। फिलहाल उन्होंने 133 गेंदों पर 104 रन बनाए हैं। 

Advertisement

यशस्वी का जबरदस्त फॉर्म जारी 

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी का जबरदस्त फॉर्म जारी है। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद इस मैच में उन्होंने शतक जड़ा है। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। बाएं हाथ के ओपनर जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को शानदार शतक जड़ा। जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई। जायसवाल ने 9 चौकों और 5 छक्कों के दम पर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया है। उनकी इस जानदार पारी की बदौलत भारत भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। लीड 300 के पार पहुंच गई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रैंकिंग जबरदस्त, लेकिन मैदान में पस्त...भारत के खिलाफ फ्लॉप हुए जो रूट तो रवि शास्त्री ने लिए मजे

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड