इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? नोट कर लीजिए टी20 इंडिया टीम का पूरा शेड्यूल
India vs Zimbabwe: इंग्लैंड सीरीज समाप्त होने के बाद टी20 इंडिया टीम जिम्बाब्वे दौरे पर होगी, जहां दोनों के बीच तीन टी20 मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम का वैभव सूर्यवंशी भी हिस्सा है, जहां उनका धमाल देखने को मिल सकता है। आइए सीरीज का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
India tour of Zimbabwe 2026: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे मुकाबले मिलकर कुल 8 मैच खेला गया। टीम इंडिया इस पूरी सीरीज में बस एक मैच जीत सकी और उसे सात में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। इस बुरे दौरे के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 भारतीय टीम हार को भूलकर आगे बढ़ना चाहेगी। टीम इंडिया अपने अलगे पड़ाव जिम्बाब्वे दौरे में जीत हासिल करना चाहेगी, जहां दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। आइए जान लेते हैं जिम्बाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल।
वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की निगाहें
जिम्बाब्वे दौरे पर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की निगाहें सबसे अधिक रहने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का उन्हें मौका मिला था, लेकिन तीन मुकाबलों में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने तीन मैच में सिर्फ 42 रन ही बनाए थे। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा उनके लिए खास हो सकता है, अगर अवसर मिलता है तो।
इन खिलाड़ियों पर पर रहेगी नजर
वैभव के अलावा, जिम्बाब्वे दौरे में शामिल कई खिलाड़ियों पर नजरे रहने वाली हैं। सबसे पहला कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेगी, वो बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश में हैं। पहली बार टीम में शामिल प्रभसिमरन सिंह पर भी निगाहें रहेगी। इसके अलावा, सीनियर खिलाड़ी ईशान किशन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे पर भी नजरे रहेंगी।
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। ये तीनों मुकाबले जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।
- पहला टी20- 23 जुलाई 2026
- दूसरा टी20- 25 जुलाई 2026
- तीसरा टी20- 26 जुलाई 2026
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 July 2026 at 23:17 IST