IND vs WI T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा? जानें मैच से जुड़ी A टू Z जानकारी
India vs West Indies 2nd T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है, जहां पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों के बीच दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?, आइए जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
India vs West Indies 2nd T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 स बढ़त बना ली। पहले टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर से धमाकेदार नाबाद 102 रनों की पारी खेली।
पहले टी20 मुकाबले के बाद फैंस को दूसरे टी20 मुकाबले का इंतजार बेसब्री से हैं। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड में खेला जाएगा। आइए दूसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी जान लेते हैं।
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा 2nd टी20?
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्तूबर रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें इस मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा, तो टॉस 6:30 मिनट पर होगा जबकि 7 बजे से लाइव एक्शन शुरू हो जाएगा।
जेएससीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
रांची के जेएससीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो अमूमन पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी आती है, जिसके चलते बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। इस पिच पर टॉस बॉस भी हो सकता है। बता दें कि जेएससीए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का होम ग्राउंड भी है।
दूसरे टी20 मैच का लाइव कहां देखें?
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव एक्शन आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा, अगर आप मोबाइल पर मैच की स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो जियोस्टार एप्प और वेबसाइट देख सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 October 2026 at 17:39 IST