ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, टॉप-10 में मारी एंट्री, विराट-रोहित कहां?

ICC Ranking: आईसीसी के ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में पहुंच गए हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस ने शानदार 102 रनों की पारी खेली थी। कोहली को नुकसान हुआ है।

ICC Rankings
ICC Rankings | Image: BCCI

ICC Ranking: आईसीसी ने टी20 और वनडे बैटिंग रैंकिंग का ताजा आंकड़ा जारी किया है। ताजे आंकड़ों के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में तूफानी शतक जड़ने वाले टी20 भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लंबी छलांग लगाई है।

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में डक पर आउट होने वाले 'किंग कोहली' को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आईसीसी के अनुसार टी20 में टॉप-10 में अब चार भारतीय शामिल हो गए हैं। फिलहाल, ईशान किशन नंबर-1 पर कायम हैं।

श्रेयस ने लगाई 18 पायदान की छलांग

आईसीसी की तरफ से बुधवार, 7 अक्टूबर को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार श्रेयस अय्यर ने सीधे 18 पायदान की लंबी छलांग लगाई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में तूफानी अंदाज में नाबाद 102 रनों की पारी खेलने के बाद श्रेयस टी20 रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रेयस अब टके करियर के बेस्ट पायदान पर हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को 3 पायदान का नुकसान हुआ है। संजू फिलहाल, 31वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी के ताजा आंकड़ों के बाद अब टी20 टॉप-10 रैंकिंग के चार भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। पहले और दूसरे नंबर पर  ईशान किशन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। वहीं, 18 पायदान की छलांग के बाद श्रेयस नंबर 7 और नंबर 10 पर टी20 के उप-कप्तान तिलक वर्मा मौजूद हैं। हालांकि, तिलक वर्मा को एक पायदान का नुकसान भी हुआ है।

Advertisement

वनडे में विराट कोहली को नुकसान

आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार किंग कोहली को 1 पायदान का नुकसान हुआ है। कोहली 781 रैंकिंग के साथ फिलहाल, तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। चौथे पायदान पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा मौजूद हैं। वहीं, पिछले कई महीनों से वनडे के कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 पर बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरी Squad

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड