अपडेटेड 8 March 2026 at 17:55 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का 'श्राप' उतारेगी भारत की 'उड़न तश्तरी', T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया का जीतना तय! जानिए कैसे

India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटों का समय रह गया है। टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

Follow :  
×

Share


T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया का जीतना तय! जानिए कैसे | Image: X/BCCI

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैंस अपनी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि कुछ ही देर बाद टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो जाएगा।

भारत लगातार दो बार विश्व कप अपने नाम करने की जंग में उतरेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन, इस बीच एक सवाल गूंज रहा है कि न्यूजीलैंड के सामने भारत का जो रिकॉर्ड है, उसे टीम इंडिया तोड़ पाएगी? अगर टीम इंडिया को फाइनल जितना है, तो उसे उस 'श्राप' को तोड़ना होगा, जिसकी चर्चा हर तरफ है।

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का रहा है दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम इंडिया के लिए एक 'श्राप' की तरह रहा है। जी हां, टी20 वर्ल्ड कप का जब रिकॉर्ड निकालकर देखा जाता है, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड डराने वाला है। टीम इंडिया ने विश्व कप के इतिहास में कभी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। तीनों मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में भारत को दोबारा विश्व कप का खिताब अपने नाम करना है, तो 'श्राप' से मुक्त होना पड़ेगा।

भारत की फील्डिंग पर भी रहेंगी नजरें

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग एक प्रमुख चिंता का विषय रही है, लेकिन सेमीफाइनल में जिस तरह से टीम इंडिया ने फील्डिंग की, उससे मैच जितना और भी आसान होगा। सेमीफाइनल में 'उड़न तश्तरी' यानी अक्षर पटेल से लेकर अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया था। उम्मीद है फाइनल मैच में टीम इंडिया सेमीफाइनल की तरह ही फील्डिंग करेगी।

ये खिलाड़ी भारत की जीत का लक्ष्य तय करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया का जीतना तय माना जरा है, क्योंकि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से लेकर ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे या फिर हार्दिक पंड्या में से कोई भी चलता है, तो टीम को आसानी से जीत दिला सकता है। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: आर-पार की लड़ाई में पहले बैटिंग या गेंदबाजी, टॉस जीतने पर पहले क्या करेगी टीम इंडिया?
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 17:55 IST