अपडेटेड 8 March 2026 at 17:13 IST
IND vs NZ Final: आर-पार की लड़ाई में पहले बैटिंग या गेंदबाजी, टॉस जीतने पर पहले क्या करेगी टीम इंडिया?
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शुरू होने में कुछ ही घंटों का समय रह गया है। इस अहम मुकाबले में भारतीय फैंस की नजरें सबसे पहले टॉस पर ही रहेगी।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कुछ ही घंटों बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया अपना खिताब बचाने और इतिहास रचने के इरादे से मैदान में पूरी ताकत से साथ उतरेगी, तो वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि एक दिन पहले ही दोनों टीमों के कप्तानों के बीच जुबानी जंग देखी गई। इस बीच फाइनल मुकाबले से पहले टॉस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है कि टॉस जीतने वाली टीम को पहले क्या करना चाहिए? आइए हम भी इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
टॉस जीतकर भारत पहले बैटिंग करेगा?
यह तो सच है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का टॉस बेहद अहम होने वाला है। अगर पूरे विश्व कप के पन्ने को पलटकर देखा जाए तो कई महत्वपूर्ण मुकाबले में कई टीमों ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच से पहले यह कहा जा रहा है कि अगर भारत टॉस जीतता है, तो पहले बैटिंग करने का निर्णय ले सकता है। हालांकि, इस विश्व कप में भारत चेज करके भी कई मैच जीता है।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड पहले क्या करेगा?
फाइनल मुकाबले का टॉस सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के लिए भी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच के नतीजे को देखते हुए न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करने का निर्णय ले सकता है। हालांकि, इस विश्व कप में न्यूजीलैंड ने चेज करके भी मैच जीता है।
Advertisement
पिच बताएगा पहले बैटिंग या गेंदबाजी करें
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें पहले क्या करना चाहती हैं, इसका निर्णय पिच कर सकती है। जी हां, जिस पिच पर मैच होने वाला है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि पिच हाइब्रिड है। यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। हाइब्रिड पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। अब देखना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या करती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 17:13 IST