IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी के फैंस का दिल टूटा, टीम से OUT? संजू-अभिषेक IN...इस दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

IND vs IRE T20: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज खेला जाना है, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, पूर्व खिलाड़ी ने इंडिया की प्लेइंग XI में वैभव को शामिल नहीं किया है।

वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू-अभिषेक IN! दिग्गज ने चुनी भारत की प्लेइंग 11 | Image: BCCI

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, शुक्रवार 26 जून को खेला जाना है, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है।

इस बीच मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंड‍िया की संभावित प्लेइंग XI चुनी है, जिसमें वैभव को टीम से बाहर कर दिया है। आकाश चोपड़ा की टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI में वैभव को न देखकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। हालांकि, अब टॉस के समय ही मालूम चलेगा कि वैभव डेब्यू करते हैं या नहीं।

आकाश की टीम से वैभव सूर्यवंशी OUT

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंड‍िया की संभावित प्लेइंग XI में सीनियर और सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन और अभिषेक शर्मा को जगह दी है। वहीं, उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं दी है। आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन में वैभव को जगह नहीं दी और इसके पीछे की वजह भी विस्तार से बताई।

वैभव के खेलने से तो किसी के साथ अन्याय होगा

आकाश चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल कहा अगर टीम इंडिया के सामने यह समस्या रहने वाली है कि वैभव को तुरंत मौका दिया जाए या फिर उन सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, जो लगातार अच्छे प्रदर्शन करते आए हैं। आगे उन्होंने कहा या तो आप न्याय कर लें या फिर वैभव को मौका दे दें। उन्होंने यह भी बताया कि टॉप-3 के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी दावेदार हैं, लेकिन खेलेंगे सिर्फ तीन।

June 26, 2026

आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई।

भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स

  • टॉस का समय - भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे 
  • मैच शुरू होने का समय - भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे
  • टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? - सोनी स्पोर्ट्स 
  • मोबाइल पर कहां देखें मैच? - सोनी लिव एप्प

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार? कोच के इस बयान से प्लेइंग 11 पर बढ़ा सस्पेंस

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 16:47 IST