IND vs ENG: एक शतकवीर OUT, दूसरा IN! कोहली पर सस्पेंस के बीच बुमराह-राणा की वापसी, टीम सेलेक्शन की 5 सबसे बड़ी बातें

IND vs ENG: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की वापसी हुई है, जबकि अफगान के खिलाफ शतकवीर यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं।

IND vs ENG ODI: टीम इंडिया के इस बड़े सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें | Image: Social Media

IND vs ENG: रविवार, 21 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान शुभमन गिल को दिया गया, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, तो कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। आइए इस टीम सेलेक्शन की 5 सबसे बड़ी बातें जानते हैं।

 

  • इंग्लैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी बात है कि भारतीय टीम के 'रन मशीन' यानी विराट कोहली की वापसी हो गई है। वो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, बीसीसीआई के अनुसार विराट फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद ही टीम में शामिल होंगे। आईपीएल 2026 में विराट शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए थे।

 

  • इस दौरे में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। बुमराह लंबे समय बाद वनडे में वापसी कर रहे है। उन्होंने आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। वहीं, टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है।
June 21, 2026
  • 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है। वहीं, ईशान किशन ने भी अफगान के खिलाफ शतक ठोका था, लेकिन वो टीम में शामिल है।

 

  • इंग्लैंड दौरे के लिए के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में तहलका मचाने वाले हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को जगह नहीं मिली है। इन, दोनों ने अफगान के खिलाफ भी वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि, अफगान के खिलाफ ही डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया।

 

  • तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है। राणा आईपीएल से पहले चोट के कारण कोलकाता से बाहर हो गए थे। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे (1st ODI), 14  जुलाई
  • दूसरा वनडे (2nd ODI), 16 जुलाई
  • तीसरा वनडे (3rd ODI), 19 जुलाई 

ये भी पढ़ें: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का किया ऐलान, किंग कोहली को लेकर बोर्ड ने कही ये बात, देखें List

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 June 2026 at 18:35 IST