IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में रहमानुल्लाह गुरबाज की तूफानी पारी,  48 गेंद में शतक जड़ा रचा इतिहास

IND vs AFG 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ 102 रन की पारी खेलकर एक नया इतिहास रच दिया है।

गुरबाज का धर्मशाला में धमाका, सिर्फ 48 गेंदों में शतक बनाकर रचा इतिहास | Image: @ACBofficials

IND vs AFG 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंद में शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है।

इससे पहले बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ़गान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन पर पहला झटका लग गया। इस बीच सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने महज 48 गेंदों में शतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया।

भारत के खिलाफ पहला शतक

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों में ताबड़तोड़ 102 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने महज 48 गेंदों में शतक पूरा किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ अपना पहला शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया। इसी के साथ गुरबाज ने अपने करियर का 9वां शतक लगाया।

June 13, 2026

25-25 ओवर का मैच

बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। देर से मुकाबला शुरू होने की वजह से मैच को 25-25 ओवरों कर दिया गया।

पहले वनडे में 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है। हर्ष दुबे और गुरनूर धर्मशाला में बरार अपना पहला मैच खेल रहे हैं। बता दें कि यह मैच बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ, जिसकी वजह से 25-25 ओवरों का मैच खेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, धर्मशाला में ध्वस्त किया क्रिकेट इतिहास का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 19:41 IST