ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ U 19 टीम इंड‍िया का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, देखें LIST

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ U 19 टीम इंड‍िया का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, देखें LIST | Image: Instagram

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर 3 वनडे मैच और 2 मल्टी डे मुकाबले खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ वनडे सीरीज के लिए पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे को भी टीम में जगह मिली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानद सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने इस ऐलान की पुष्टि की है। सहवाग और द्रविड़ जैसे दिग्गजों के बेटों का इस स्क्वॉड में शामिल होना युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास उत्साह का विषय है। टीम अब ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन की तैयारी में जुट जाएगी। वनडे मैचों के लिए लक्ष्‍य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) को कप्तान बनाया गया है, जबकि यशबर्धन चौहान (Yashbardhan Chauhan) उनके उपकप्तान रहेंगे। मल्टी-डे फिक्स्चर के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तानी सौंपी गई है और लक्ष्‍य रायचंदानी उपकप्तान के रूप में होंगे।

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी, यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल

August 27, 2026

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम

यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय विश्वास (WK), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव

इसे भी पढ़ें- स्‍कॉर्पियो से आए और गोलियों से भून दिया...शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने से हुए थे फेमस

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 August 2026 at 11:58 IST