भारत-बांग्लादेश सीरीज का बदला शेड्यूल: सितंबर नहीं, अब इस महीने में खेले जा सकते हैं वनडे और T20 मुकाबले

India-Bangladesh Series: टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय और टी20 सीरीज मुकाबला सितंबर में खेला जा था, लेकिन दौरा टल गया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगे साल मुकाबला खेला जा सकता है।

IND vs BAN Series: सितंबर नहीं, अब इस महीने में खेले जा सकते हैं वनडे-T20 मैच | Image: X

India-Bangladesh Series: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन सितंबर से सीरीज की शुरुआत होनी थी। दोनों के बीच तीन वनडे मुकाबला और तीन टी20 मुकाबला खेला जा था, लेकिन कुछ कारणों के बाद सीरीज टल गई। अब भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज अगले साल होने की उम्मीद है, जिसे लेकर बातचीत चल रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज को अब अगले साल जनवरी में कराने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारत सरकार के बीच बातचीत चल रही है।

भारत-बांग्लादेश सीरीज जनवरी में होने की उम्मीद

समाचार एजेंसी एएनआई ने BCCI के एक सूत्र के अनुसार बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अगले साल की शुरुआत में सीरीज के लिए समय चाहता है, क्योंकि सितंबर में तय किया गया शुरुआती शेड्यूल अब अनिश्चित हो गया है।

भारत-बांग्लादेश सीरीज के जनवरी में होने की संभावना है। सरकार के साथ बातचीत अभी भी चल रही है, और BCB अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय (विंडो) तलाश रहा है। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस दौरे के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पहले अगस्त 2025 में तय था दौरा

गौरतलब है कि शुरुआत में भारत का बांग्लादेश दौरा अगस्त 2025 में तय था, लेकिन बाद में इस सीरीज को सितंबर 2026 तक टाल दिया गया था। BCB ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि भारत ढाका और चट्टोग्राम में तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगा।

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद बढ़ा

दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते तब और खराब हो गए जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम से रिलीज  कर दिया। हालात तब और बिगड़ गए जब अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले BCB ने बांग्लादेश टीम को T20 वर्ल्ड कप में न भेजने का फैसला किया।

दोनों बोर्ड के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत मिले

इस बीच तमीम इकबाल के BCB अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से दोनों बोर्ड के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। इस महीने की शुरुआत में, तमीम ने भारत का दौरा किया और खबर है कि उन्होंने बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा भी किया, जिससे दोनों बोर्ड के बीच रिश्तों में सुधार की संभावना दिख रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की सेंचुरी के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली कोलंबो मे जीत, श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रा कर बचाई इज्जत

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 August 2026 at 20:51 IST