IND vs SL: पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की सेंचुरी के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली कोलंबो मे जीत, श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रा कर बचाई इज्जत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। एक समय में लग रहा था कि भारत जीतने वाला है, लेकिन 5वें दिन श्रीलंका ने मैच को ड्रॉ तक पहुंचा दिया।

Sri Lanka vs India 2nd Test
कोलंबो टेस्ट भारत के लिए जीतना मुश्किल, मैच ड्रॉ की ओर | Image: BCCI

IND vs SL 2ND Test: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच गुरुवार, (27 अगस्त) को कोलंबो टेस्ट का पांचवां द‍िन है। 5वें दिन श्रीलंका फॉलोआन के बाद अपनी दूसरी पारी खेलते हुए मैच को ड्रॉ कर लिया है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था, जिसके बाद श्रीलंका ने पनि दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाया और दिन का खेल समाप्त हो गया। ऐसे में भारत दूसरी पारी में खेल नहीं पाया। 

मैच का पूरा लेखा-जोखा

इससे पहले भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रनों का विशाल कोर खड़ा किया और पारी घोषित कर दिया। भारत की तरफ से पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारत ने जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 290 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत को 213 रनों की लीड मिली।

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया, जिसके बाद श्रीलंका ने 5वें दिन खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 429 रन बनाए। इसके बाद मैच का तीसरा सेक्शन भी खत्म हो गया और भारत को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा शानदार शतकीय पारी खेली।

सोनल दिनुषा ने सीरीज में तीसरा शतक

इस मुकाबले को ड्रॉ की ओर लेकर जाने में सोनल दिनुशा का योगदान सबसे अच्छा रहा। सोनल दिनुशा ने 5वें अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया, तीनों शतक उन्होंने इसी सीरीज में लगाए हैं। इस दौरान वह श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लाए हैं।

Advertisement

भारत 1-0 से आगे

भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 165 रनों से जीता था और सीरीज में वो फ‍िलहाल 1-0 से आगे हैं। ऐसे में दूसरा मुकाबला ड्रॉ होते ही भारत ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ U 19 टीम इंड‍िया का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, देखें LIST
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड