अपडेटेड 14 July 2024 at 17:32 IST

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,आखिरी टी20 में टीम इंडिया की Playing XI में बदलाव

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Follow :  
×

Share


yashasvi jaiswal and shubman gill | Image: bcci

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने आखिरी टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 3-1 से बढ़त बना ली है। चौथे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर बढ़त के साथ कब्जा जमा लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव 

भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मुकाबले में उतरी है। रियान पराग और मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

IND vs ZIM 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : वेस्ले मधवेरे, तदिवनाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुटा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

ये भी पढ़ें- WCL 2024 Final में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, 5 विकेट से हराकर जीता खिताब | Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 17:27 IST