अपडेटेड 28 February 2026 at 23:36 IST

IND vs WI : भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार! सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया

रविवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच रोमांचक होने वाला है, जहां भारत अपनी पूरी ताकत झोंककर सेमीफाइनल का रास्ता साफ करने की कोशिश करेगा। भारत के सहायक कोच रेयान टेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले कहा - "आग का जवाब आग से" देंगे।

Follow :  
×

Share


भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार! | Image: ANI

IND vs WI : रविवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीम ICC टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के मुकाबले आमने-सामने होंगी। मैच से पहले इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएस्केट (Ryan ten Doeschate) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया कलकत्ता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ "आग का जवाब आग से" देगी।

यह मैच सुपर 8 स्टेज का है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इंग्लैंड से भिड़ेगी। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि साउथ अफ्रीका पहले ही ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत को वेस्टइंडीज को हराकर दूसरा सेमीफाइनल स्पॉट हासिल करना होगा।

सहायक कोच रेयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम इस बड़े मौके के लिए तैयार है। खिलाड़ी ऐसे पलों के लिए ही जीते हैं। साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की करारी हार के बाद टीम ने चेन्नई में अच्छी तैयारी की और जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का मजबूत स्कोर बनाकर वापसी दिखाई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी ने टीम को मजबूती दी।

पूरी ताकत से करेंगे मुकाबला

उन्होंने वेस्टइंडीज की ताकत को स्वीकार करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज बहुत अच्छी टी20 टीम है, उनके पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों जितनी पावर है। वे हर गेंद पर पूरी जान लगा देते हैं। यह उनका सबसे बड़ा मौका है। इसलिए हम भी पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे और एक जबरदस्त मैच की उम्मीद है।

क्या है टीम की रणनीति?

पेस-ऑफ डिलीवरी और ऑफ-स्पिनर्स के सामने भारत को इस टूर्नामेंट में परेशानी हुई है। अब तक ऐसी गेंदबाजी पर 16 विकेट गिर चुके हैं। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे लेफ्ट-हैंडर्स को ऑफ-स्पिन के खिलाफ मुश्किल हुई, जिससे टीम बड़े स्कोर नहीं बना पाई।

लेकिन टेरेयान ने साफ कहा कि इस चुनौती पर ओवर-फोकस नहीं करना चाहिए। इसे बहुत बड़ा मुद्दा बनाने से बचना होगा। उन्होंने बताया कि मैच में शायद 40-50% गेंदें पेस-ऑफ होंगी। टीम ने इस पर चर्चा की है और प्रैक्टिस भी कर रही है। लेकिन खिलाड़ियों को अपनी इंट्यूशन और गट फीलिंग पर भरोसा रखना चाहिए। ज्यादा सोचने से दिमाग ब्लॉक हो जाता है।

वे चाहते हैं कि खिलाड़ी सामने वाली गेंद को देखकर खेलें, लेकिन धीमी गेंदों, गुडाकेश मोती और अकील होसेन जैसे स्पिनर के खिलाफ पहले से प्लान बनाकर तैयार रहें। असल फोकस अपनी स्किल्स पर रखना है और चुनौतियों से निपटते हुए मजबूत खेल दिखाना है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

भारत की संभावित प्लेइंग 11 : ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 

ये भी पढ़ें: SL vs PAK: T20 World Cup 2026 से पाकिस्तान बाहर, सेमीफाइनल के लिए 3 टीमों के नाम पक्के, न्यूजीलैंड की एंट्री

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 23:36 IST