अपडेटेड 8 February 2026 at 22:21 IST
IND vs USA: सूर्या की पारी से ज्यादा इस प्लेयर की हुई चर्चा: USA के खिलाफ जीत के बाद मिला असली इनाम, ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंजा
IND vs USA: शनिवार, 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ भारत ने 29 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली, जिसके चलते भारत ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया।
IND vs USA: फरवरी 7 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए के लीग मैच में भारत बनाम यूएसए के बीच मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खली। सूर्या के दम पर भारत ने अमेरिका के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा।
मैच की शुरुआत में भारतीय टीम लड़खड़ाई, लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और बाद में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारत 29 रन से मैच को जीत गया। इस मैच में सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का इनाम मिला तो वहीं, मोहम्मद सिराज को भी एक ऐसा इनाम मिला जिसके चलते, भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंजा उठा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का इनाम
यूएसए के खिलाफ मिली जीत के बाद मोहम्मद सिराज को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मैच में सिराज ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने बीसीसीआई द्वारा दिए जाने वाले इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। सिराज को यह इनाम मिलते ही पूरा भारतीय ड्रेसिंग रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
करीब डेढ़ साल बाद टी20 में वापसी
यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से पहले मोहम्मद सिराज ने 30 जुलाई 2024 को आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक दिन पहले हर्षित राणा टीम से बाहर हो गए और मैच से पहले जसप्रीत बुमराह बीमार हो गए, जिसके बाद सिराज सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए और 3 विकेट अपने नाम किए।
सिराज और अर्शदीप ने मिलकर 5 विकेट चटकाए
यूएसए के खिलाफ सिराज और अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। खासकर, पावर प्ले में दोनों गेंदबाजों ने यूएसए को काफी पीछे धकेल दिया। इस मैच में सिराज ने 4 ओवर 29 देकर 3 विकेट चटकाए, तो वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 22:21 IST