IND vs SL Test: टीम इंडिया जीत के करीब, बैकफुट पर श्रीलंका, सुथार की फिरकी में फंसा श्रीलंका

IND vs SL Test: गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया जीत के करीब है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में चौथे दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका के 4 विकेट गिर चुके थे।

टीम इंडिया जीत के करीब, बैकफुट पर श्रीलंका | Image: X

IND vs SL Test: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत जीत के करीब है। पहली पारी में 178 रनों की बढ़त के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया के जवाब में श्रीलंका टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए। वहीं, आज मैच का 5वां दिन है।

टीम इंडिया जीत के करीब

दूसरी पारी में श्रीलंका का टॉप ऑर्डर 'तू चल मैं आया' की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे। सबसे पहले निशान मधुशंका 27 गेंद में 06 रन बनाकर आउट हुए। पासिंदु सूरियाबंदारा 0 रन  पासिंदु सूरियाबंदारा और उसके बाद लाहिरु उदारा 16 रन बनाकर आउट हो गए।

August 19, 2026

सुथार की फिरकी में फंसा श्रीलंक

पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले मानव सुथार ने दूसरी पारी में श्रीलंका को खूब परेशान किया। पहली पारी में 4 विकेट चटकाने वाले सुथार दूसरी पारी में भी अभी तक 2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मानव ने लाहिरु उदारा और पासिंदु सूरियाबंदारा को अपना शिकार बनाया। 

August 18, 2026

ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास

इससे पहले गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। पंत ने दूसरी पारी में सिर्फ 2 छक्के लगाते ही टेस्ट टेस्ट करियर में 100 सिक्स पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 11:39 IST