अपडेटेड 22 February 2026 at 18:20 IST

T20 World Cup 2026: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे दो सगे भाई, कहा- हमारी मां परेशान है, किसे सपोर्ट करें

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है। मैदान पर खिलाड़ियों के साथ डगआउट में मोर्केल ब्रदर्स के बीच रणनीतिक जंग देखने को मिलेगी।

Follow :  
×

Share


India vs South Africa? Morkel vs Morkel | Image: social media

IND vs SA T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज, 22 फरवरी 2026 को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं, लेकिन आज की जंग सिर्फ मैदान पर खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि डगआउट में दो सगे भाइयों के बीच भी होगी। 

अबतक ऐसे कई मुकाबले देखे गए हैं, जब दो भाई अलग-अलग टीमों से खेलते हैं या सपोर्ट करते हैं, लेकिन बात जब देश की आए तो दोनों साथ होते हैं। हालांकि यहां का कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग है, क्योंकि यहां कोई लीग मैच नहीं, ये दो राष्ट्रों के बीच जंग है। जिसमें अब दो भाई आमने-सामने होंगे।

डगआउट में आमने-सामने होंगे मोर्केल ब्रदर्स 

दरअसल, यह क्रिकेट इतिहास के दुर्लभ क्षणों में से एक है जब दो भाई दो अलग-अलग दिग्गजों के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनकर एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति तैयार कर रहे हैं। IND vs SA मैच में भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और दक्षिण अफ्रीकी कंसल्टेंट एल्बी मोर्केल अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए आज आमने-सामने होंगे।

मोर्कल VS मोर्कल

मोर्ने मोर्केल (भारतीय बॉलिंग कोच)- 544 अंतरराष्ट्रीय विकेटों का अनुभव रखने वाले मोर्ने अब भारतीय पेस अटैक को यह सिखा रहे हैं कि कैसे साउथ अफ्रीकी तकनीक की कमजोरियों का फायदा उठाना है। नेट्स में उन्हें अभिषेक शर्मा के खेल को निखारते हुए भी देखा गया है। 

एल्बी मोर्केल (साउथ अफ्रीका स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट)- एल्बी के पास भारत में खेलने का लंबा अनुभव है, खासकर IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए। वे केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे जैसे स्पिनरों के साथ मिलकर भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों को फंसाने का जाल बुन रहे हैं।

कहा- ‘मां ज्यादा परेशान है’

इस मुकाबले को लेकर एल्बी मोर्केल ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने और मोर्ने ने मैच को लेकर आपस में कोई बात नहीं की है। उन्होंने बताया, ‘हमारी मां ज्यादा परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किसे सपोर्ट करें।’ 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विशाल बाउंड्री और पिच का मिजाज दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा बनाए रखने वाली दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह मैच सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  IND vs SA T20 WC: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पानी में धुला, आज भारत- साउथ अफ्रीका मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? समझिए पॉइंट टेबल का गणित 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 18:20 IST