अपडेटेड 22 February 2026 at 18:03 IST
IND vs SA T20 WC: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पानी में धुला, आज भारत- साउथ अफ्रीका मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? समझिए पॉइंट टेबल का गणित
IND vs SA T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन क्या होगा, अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला में भी पानी बरसा? प्वाइंट टेबल पर क्या असर पड़ेगा?
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SA T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर-8 में क्वालिफाई करने से पहले ग्रुप स्टेज मुकाबलों में अबतक अजेय रही हैं और अपने जीत का ये क्रम जारी रखना चाहेंगी। सुपर-8 का ये तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
इससे पहले सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना था, लेकिन ये कोलंबो में बारिश के कारण धुल गया था। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिले थे। अब फैंस के मन में होगा कि अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले में भी पानी बरसा तो प्वाइंट टेबल पर क्या असर पड़ेगा?
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को मिला 1-1 प्वाइंट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी से हुई। सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका और बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इसके बाद ICC के नियमों के अनुसार, दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिया गया।
IND vs SA कैसा होगा प्वाइंट टेबल का गणित?
अगर बात करें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में बारिश होने पर प्वाइंट टेबल के गणित की, तो ICC के नियमों के अनुसार इस स्थिति में यहां भी दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए जाएंगे। लेकिन, फिर आगे के मुकाबलों के लिए दोनों टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने बाकी के मुकाबले जीतने अनिवार्य हो जाएंगे। क्योंकि एक भी मैच हारना उन्हें सेमीफाइनल की होड़ से बाहर कर सकता है।
Advertisement
बात करें, भारत के मुकाबलों की तो साउथ अफ्रीका के साथ मैच के बाद सूर्या की टीम अपने अगले दो मुकाबलों में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी।
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
भारतीय टीम अपना मैच अहमदाबाद में खेल रही है, जहां इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है, यानी मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी 24 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। वहीं हवा लगभग 9 km/h की स्पीड से चल सकती है।
Advertisement
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 17:01 IST