अपडेटेड 5 December 2025 at 20:13 IST

IND vs SA: रोहित-ऋतुराज करेंगे ओपनिंग? जायसवाल की जगह किसकी वापसी, 3rd ODI के लिए IND की संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA 3RD ODI: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कल शनिवार 6 दिसंबर, 2025 को तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे मैच में हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव देखा जा सकता है।

Follow :  
×

Share


3rd ODI में क्या रोहित-ऋतुराज करेंगे ओपनिंग? IND की संभावित प्लेइंग 11 जानें | Image: X

IND vs SA 3RD ODI: भारत का बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल शनिवार 6 दिसम्बर, 2025 को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस आखिरी मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें खूब जोर लगाने वाली हैं, क्योंकि यह सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। दूसरे वनडे मैच में हार के बाद भारत अपनी टीम में बदलाव कर सकती है। दूसरे वनडे में जायसवाल से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर असमंजस बना हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या ओपनिंग में होगा बदलाव?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि ओपनिंग को लेकर बदलाव देखा जा सकता है। पिछले दो मैचों में फ्लॉप चल रहे हैं यशस्वी जायसवाल की जगह नया चेहरा टीम में शामिल हो सकता है। कहा जा रहा है कि तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं गायकवाड़ की जगह चौथे नंबर पर ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

क्या नीतीश रेड्डी की वापसी होगी?

दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने प्रसिद्ध कृष्णा को आड़े हाथों लिया था। दूसरे वनडे मैच में कृष्णा ने महज 8.2 ओवर में 85 रन लुटाए थे। वहीं, पहले वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने में 7.1 ओवर में 48 रन दिए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि तीसरे मैच में कृष्णा की जगह नीतीश कुमार रेड्डी टीम में शामिल हो सकते हैं।

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11 में ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल,  रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: रायपुर हार के बाद टीम इंडिया करेगी फेरबदल, तिलक या पंत-कौन होगा कप्तान केएल राहुल का 'ट्रम्प कार्ड'?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 20:13 IST