अपडेटेड 16 February 2026 at 18:55 IST
IND vs PAK: कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, हार के बाद भारतीय इंफ्लुएंसर ने बाबर-रिजवान की उतारी ऐसी नकल, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी
Ind vs Pak: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया ने बुरी तरह विरोधी टीम को धो डाला।
Ind Vs Pak: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने बुरी तरह विरोधी टीम को धो डाला। टी20 वर्ल्ड कप का ये मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए। अब एक इंडियन इंफ्लुएंसर ने जीत के बाद पाकिस्तानियों के बीच जाकर ही उनका मजाक उड़ाया है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो काफी अजीबोगरीब तरीके से ट्रेनिंग करते नजर आए थे। उस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर में उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी।
इंडियन इंफ्लुएंसर ने पाकिस्तानियों का उड़ाया मजाक
Beyounick नाम के एक इंडियन इंफ्लुएंसर भी कल भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचे थे। जब भारत ने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए, तब निक ने स्टेडियम में ही पड़ोसी मुल्क के लोगों की ट्रोलिंग शुरू कर दी।
उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने एक दोस्त के साथ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नकल उतारते दिख रहे हैं। वो दोनों पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का मजाक उड़ाते हुए उनकी प्रैक्टिस की कॉपी करते दिखे जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हिंदुस्तानी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। निक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “आहिस्ता आहिस्ता नहीं, जल्दी जल्दी मैच खत्म कर दिया #indvspak”
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के
कल के मैच की बात करें तो, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बाद में उन पर ही भारी पड़ गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का टारगेट दिया। फिर जब टीम इंडिया गेंदबाजी करते उतरी तो वहां भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी। नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 18:45 IST