अपडेटेड 8 March 2026 at 18:01 IST
IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए 'मनहूस' रहा है न्यूजीलैंड, फाइनल में टीम इंडिया को इन 3 गलतियों से बचना ही होगा!
T20 World Cup Final 2026: भारत अभी तक T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है, उसके खिलाफ टीम ने तीन मैच गंवाए हैं। इस खराब रिकॉर्ड से बचने के लिए सूर्या की टीम को कुछ अहम टैक्टिकल और मेंटल जाल से बचना होगा। जानें क्या?
IND vs NZ T20 World Cup Final: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खिताब को सफलतापूर्वक जीत लेगा। बता दें, यह सिर्फ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह ‘कीवी कर्स’ के खिलाफ एक लड़ाई भी है।
बता दें, T20 क्रिकेट में टीम इंडिया के दबदबे के बावजूद भारत के पास टी20 वर्ल्डकप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 का डरावना रिकॉर्ड है। इस खराब रिकॉर्ड से बचने के लिए सूर्यकुमार की टीम को तीन अहम टैक्टिकल और मेंटल जाल से बचना होगा, जो भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
1. बैटिंग ऑर्डर में बदलाव
बता दें, सबसे बड़ी गलती 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जिसमें इंडियन मैनेजमेंट ने ओपनर रोहित शर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। वहीं ईशान किशन को ओपनिंग के लिए प्रमोट किया गया था। नतीजा हुआ कि भारत 110/7 के खराब स्कोर तक ही पहुंच पाई।
अब इस वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने जो बैटिंग ऑर्डर बनाई है, उसमें बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि ओपनिंग बैटर अभिषेक शर्मा की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है। हालांकि ‘ऑर्डर में बदलाव’ का संकेत विरोधी टीम के लिए डर का संकेत होता है, और सूर्यकुमार को इससे बचना चाहिए।
2. स्पिन को हल्के में लेना
न्यूजीलैंड स्पिन को डिफेंसिव शील्ड के तौर पर इस्तेमाल करता है, जो भारत के खिलाफ एक अटैकिंग हथियार हो सकता है। साल 2016 में, मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने नागपुर की स्पिनिंग पिच पर भारत को सिर्फ 79 रन पर समेट दिया था। इसके बाद अब साल 2026 में भी मिचेल सैंटनर ने साफ कर दिया है कि वह अपने इरादे पक्के करके आए हैं कि उन्हें कैसे इंडियन क्राउड को चुप कराना है। ऐसे में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को स्पिन से बचना होगा, जिसमें खुद कप्तान सूर्या भी शामिल हैं।
3. साल 2023 का डर
अहमदाबाद का मैदान अपने आप में बहुत मायने रखती है। 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मजबूत भारतीय टीम हार गई क्योंकि वह पिच को सही से पढ़ नहीं पाए और मैच के प्रेशर को हावी होने दिया। इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड के कैंपेन को ज्यादा नहीं देखा है। इससे कुछ लोगों को लगता है कि यह दुनिया की सबसे स्मार्ट टीमों में से एक के खिलाफ भारतीय टीम में अच्छी प्लानिंग की कमी को दर्शाता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 18:01 IST