AC Price Hike: भीषण गर्मी से पहले ही आसमान छू रहे AC के दाम, 5-15% तक बढ़ी कीमतें, जानिए अभी खरीदने पर कितना होगा फायदा
AC Price Hike: प्रचंड गर्मी से पहले प्रमुख AC निर्माता कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के कारण कीमतों में 5-15% की वृद्धि कर रही हैं। इसमें डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

AC Price Hike: प्रचंड गर्मी आना अभी बाकी है, इससे पहले लोगों ने AC, पंखे खरीदने और ग्रीष्म ऋतु की अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार ने AC की कीमतों में 15% तक बढ़ोत्तरी कर दी है।
कंपनियों के मुताबिक, कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से AC के दाम पर असर पड़ रहा है।
कौन-कौन सी कंपनियों के AC हो रहे महंगे?
फरवरी से अप्रैल के बीच AC के दामों में बढ़ोत्तरी तब होने जा रही है, जब गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और AC की मांग लगातार बढ़ने वाली है। इसी बीच टाटा ग्रुप की कंपनी डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों ने विभिन्न मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये की कमजोरी, नए एनर्जी-एफिशिएंसी स्टैंडर्ड और माल ढुलाई लागत में बढ़ोत्तरी के कारण की गई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि आने वाली भीषण गर्मी और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से बिजली की बचत के कारण इस साल बिक्री की गति मजबूत रह सकती है।
Advertisement
आयात महंगा होने से कोई विकल्प नहीं बचा
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसका कारण है कि नए एनर्जी नियमों ने प्रोडक्ट्स को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन ये महंगा हो गया है। क्योंकि कॉपर जैसी सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं, डॉलर की वजह से लागत बहुत बढ़ गई है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत भी बढ़ गई है, इसलिए कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
कब दिखेगा बढ़ी कीमतों का असर?
AC की कीमतों में भले ही बढ़ोत्तरी हुई हो, लेकिन इसका असर तुरंत देखने को नहीं मिलेगा। इसका कारण ये है कि कंपनी फरवरी के मध्य में ही 8-10 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है। हालांकि, बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है, जब तक ये पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता तब तक ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। इसलिए ग्राहकों को तुरंत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा। ऐसे में अगर आप इसी महीने या जल्द ही AC खरीद लेते हैं, तो आपको सस्ती कीमतों में ही AC अभी मिल जाएगी।