अपडेटेड 8 March 2026 at 18:36 IST
IND vs NZ Final: फाइनल में 1 रन बनाते ही संजू सैमसन रच देंगे नया इतिहास, सिर्फ MS धोनी इस क्लब में शामिल
Sanju Samson: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। फाइनल मुकाबले में संजू 1 रन बनाते ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो जाएंगे। संजू एक नया इतिहास रच देंगे।
Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल और अहम मुकाबले में फैंस की नजरें एक बार फिर संजू सैमसन पर होंगी कि उनका बल्ला फिर से हल्ला बोले।
आपको बता दें कि संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चार पारियों में अभी तक 232 रन बनाए हैं। वहीं, बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन एक बड़ा कारनामा करने की दहलीज पर हैं। जी हां, महज 1 रन बनाते ही संजू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
1 रन बनाते ही धोनी के क्लब में संजू शामिल हो जाएंगे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। संजू टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 1310 रन बनाए हैं, लेकिन एक बतौर विकेटकीपर उनके नाम 999 रन है। फाइनल में संजू 1 रन बनाते ही एक नया इतिहास रच देंगे।
जी हां, 1 रन बनाते ही संजू सैमसन भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 1000 रन बनाने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने ही किया है। ऐसे में संजू के पास फाइनल में एक नया इतिहास बनाने के साथ-साथ टीम को जीतने का अच्छा मौका है।
T20 में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन
- महेंद्र सिंह धोनी-98 मैच -1617 रन
- संजू सैमसन-44 मैच-999 रन
- ऋषभ पंत-64 मैच- 996 रन
टी20 वर्ल्ड कप में संजू का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआत में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला, लेकिन जब उनको मौका मिला तो शानदार प्रदर्शन किया। संजू के बल्ले से अभी तक 4 मैचों में 232 रन बनाए हैं। उन्होंने सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन की विजयी पारी खेली थी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 18:36 IST