IND vs NZ Final : भारत ने जीता अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
IND vs NZ Final : आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और उसकी कोशिश तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की है।
- खेल समाचार
- 8 min read

IND vs NZ Final : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई और भारत ने इस मैच को आसानी से 96 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
Live Blog
IND vs NZ T20 World Cup Final: भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और उसकी कोशिश तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। दोनों के बीच फाइनल से पहले 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 18 मैच और न्यूजीलैंड 11 मैच जीता है। वहीं, एक मैच रद्द रहा है।
आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे कीवी टीम बनाने में असमर्थ रही। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई और भारत ने इस मैच को आसानी से 96 रन से जीत लिया।
भारत ने जीता अपना तीसरा खिताब
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब हासिल कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 159 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया।
भारत जीत से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने से टीम इंडिया बस एक कदम दूर है। न्यूजीलैंड के 154 पर 9 विकेट गिर गए हैं।
Advertisement
बुमराह ने दो गेंद पर 2 विकेट लिए
बुमराह ने कमाल कर दिया है। 16वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट लेकर भारत को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। भारत बस 2 विकेट से जीत से दूर है।
न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका
डेरिल मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को छठा झटका लग चुका है। डेरिल मिचेल ने 11 गेंदों में महज 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 13.1 ओवर में 128 पर 6 विकेट गिर चुका है।
Advertisement
कीवियों को लगा लगातार दो झटके
न्यूजीलैंड को लगा लगातार दो झटके। पहले हार्दिक ने Mark Chapman को आउट किया। उसके बाद वरुण ने Tim Seifert को आउट किया। कीवी टीम के आधे खिलाड़ी आउट हो चुके हैं।
टिम सीफर्ट ने लगाया अर्धशतक
256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 23 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड को तीन झटके लग चुके हैं। 7 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 69 पर 3 है।
अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया
अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को महज 5 रन पर बोल्ड कर दिया है। 5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 37 पर 3 विकेट है।
न्यूजीलैंड को लगा लगातार दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका। अक्षर पटेल ने फिन एलन को किया आउट। उसके बाद बुमराह ने रचिन रविंद्र को आउट कर दिया है। रचिन रविंद्र महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका। अक्षर पटेल ने फिन एलन को किया आउट। फिन एलन महज 9 रन बनाकर आउट हो गए।
शिवम दुबे ने फिन एलन का कैच छोड़ा
न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर तक में 25 रन बनाए। शिवम दुबे ने फिन एलन का कैच छोड़ दिया है।
20वें ओवर में 24 रन बनाए
शिवम दुबे ने 20वें में 24 रन बनाए। आखिरी ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 255 रन बनाए। अब इस मैच को न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे।
19वें में भारत का स्कोर 231 रन
19वें में भारत का स्कोर 231 रन है। 19वें में भारत ने सिर्फ 11 रन बनाए। क्रीज पर तिलक और शिवम दुबे मौजूद हैं। भारत के 5 विकेट गिर चुके हैं।
18 ओवर में भारत ने 220 रन बनाए
16वें ओवर में भारत को लगातार तीन झटके लगे हैं। भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक और हार्दिक मौजूद है। इससे पहले कप्तान सूर्य बिना खाता खोले आउट हो गए।
टीम इंडिया के लगातार तीन विकेट गिरे
टीम इंडिया के लगातार तीन विकेट गिरे हैं। पहले संजू, उसके बाद ईशान किशन और फिर कप्तान सूर्यकुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। लगातार तीन विकेट गिरने से भारत को तगड़ा झटका लगा है।
संजू 89 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। संजू ने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए।
ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक
फाइनल मैच में पहले अभिषेक, उसके बाद संजू सैमसन और उसके बाद ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगा दिया है। ईशान ने महज 23 गेंदों एन 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
14 ओवर में भारत का 191 स्कोर
भारत ने 14 ओवर में 191 रन बना लिए हैं। 191 पर भारत का एक ही विकेट गिरा है। संजू ने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच में छक्के की बारिश कर दी है। वहीं, संजू के अलावा, ईशान किशन भी छक्के की बारिश कर रहे हैं।
संजू ने ठोके सबसे अधिक छक्के
संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। संजू ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले रिकॉर्ड बना दिया है। इस वर्ल्ड कप में संजू ने अभी तक 21 छक्के लगा चुके हैं।

भारत ने 13 ओवर में 171 रन बनाए
सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत ने 13 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर संजू और ईशान किशन मौजूद है।
संजू से ठोका अर्धशतक
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने शानदार 34 गेंदों पर 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा 50+ स्कोर है। सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत का 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन है।
भारत ने 10 ओवर में बनाए 127 रन
फाइनल में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा ने शानदार 52 रन की पारी खेली। वहीं, संजू-ईशान लगातार चौके-छक्के लगा रहे हैं। भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।
तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय साझेदारी करते ही 17 साल पुराना एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी, जो 2009 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ कमरान अकमल और शहज़ैब हसन ने की थी। अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत को लगा पहला झटका
98 रन पर भारत को पहला झटका लग चुका है। अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन की पारी खेली।
अभिषेक ने ठोका अर्धशतक
टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप चल रहे हैं अभिषेक शर्मा ने आखिरकार फाइनल मैच में अर्धशतक ठोक दिया है। अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों में 51 रन बना लिए। 6 ओवर में भारत का स्कोर 92 पर एक भी विकेट नहीं गिरा है।
51 रन की पार्टनरशिप
फाइनल मैच में भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 4 ओवर में 51 रन की पार्ट्नर्शिप हो गई है। संजू और अभिषेक शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। 5 ओवर में भारत का स्कोर 72 पर एक भी विकेट नहीं गिरा है।
भारत की धमाकेदार शुरुआत, 4 ओवर में 51 रन
फाइनल मैच में भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है। भारत ने 4 ओवर में रन बना लिए हैं। अभी तक संजू और अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने शानदार चौके और छक्के लगाए हैं।
अभिषेक ने लगाए लगातार दो चौके
मैच के तीसरे ओवर में अभिषेक अच्छे लय मन दिखे। तीसरे ओवर में उन्होंने दो लगातार गेंदों पर दो चौके लगाए। भारत का 3 ओवर में 27 पर 0 विकेट है।
संजू ने छक्के से की शुरुआत
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन में अपना और टीम का खाता छक्के से खोला है। पहले ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 7/0 है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
New Zealand: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
भारत की प्लेइंग-11
INDIA: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के टॉस जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया है।
टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची
आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है। वहीं, टीम इंडिया भी फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ ही समय बाद फाइनल मैच के लिए टॉस होने वाला है।