Ind vs Nz 2nd ODI: वेलिंग्टन में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर किया ऑलआउट, गुरनूर ने लिए 4 विकेट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन बनाकर सिमट गई है। कीवी टीम को मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था।
- खेल समाचार
- 2 min read
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन बनाकर सिमट गई है। कीवी टीम को मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा डेरिल मिचेल ने 55 और मिचेल सैंटनर ने 31 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए गुरनूर बराड़ ने बसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली।
आपको बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज इस पारी के दौरान सिंगल डिजिट पर आउट हुए।
आकिब नबी ने पारी के दूसरे ही ओवर में टिम सीफर्ट (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट है। 6ठे ओवर में नबी ने विल यंग (6) को आउट किया, विकेट के पीछे केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अंशुल कंबोज ने 9वें ओवर में हेनरी निकोलस को आउट कर कीवी टीम को तीसरा झटका दिया।
न्यूजीलैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड ने 20वें ओवर में न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। 53 के स्कोर पर उन्होंने टॉम लैथम (7) को आउट किया, इसके बाद उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0) का भी विकेट चटकाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 32वें ओवर में जाकर 100 के पार पहुंचा। अक्षर पटेल ने डेरिल मिशेल (55) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 November 2026 at 12:16 IST